मुरादाबाद

VIDEO:अब इस समाज के ऐलान से बढ़ी सियासी दलों की धडकनें

-जाट समाज से झूठे वादे करने -जाटों के साथ धोखा किया है। -
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2019, 8:51 PM IST
moradabad
VIDEO:अब इस समाज के ऐलान से बढ़ी सियासी दलों की धडकनें

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव शुरू होते के साथी सभी अपने सियासी समीकरण साधने में लग गए हैं। इसी को लेकर मुरादाबाद में आज अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जाट समाज से झूठे वादे करने और अत्याचार करने की बात कहते हुए सभी से गठबंधन के प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। वहीँ बिना परमिशन प्रेस कांफ्रेंस करने पर सिविल लाइन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। और समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक की मानें तो बीजेपी ने जाटों के साथ धोखा किया है। हरियाणा में जाटों को लड़ा कर अपने सियासी फायदा लिया। वहीं जाटों को आरक्षण देने के कई बार झूठे वादे कर उनके साथ धोखा कर चुकी है। इस बार वह बीजेपी को हराने में लग गए हैं। इसके लिए चुनाव के पहले तीन चरणों में जहां जाटों की संख्या बहुतायत है। वहां गांव गांव जाकर जाटों से बीजेपी को वोट ना देने की अपील कर रहे हैं। ऐसा ही उन्होंने बिजनौर समेत पहले चरण में वे सभी लोकसभा क्षेत्रों में किया है। आज अब वह द्वितीय व तीसरे चरण में इस तरीके के प्रचार कर रहे हैं। मलिक की मानें तो अब गठबंधन ही जाटों को आरक्षण दिला सकता है, और उनके साथ हुए भेदभाव अत्याचार का बदला ले सकता है।

Published on: