मुरादाबाद

कल है ज्येष्ठ की अमावस्या, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

अधिक मास के कारण इस बार हिंदी महीने में दो बार ये पड़ा है। इस तिथि का हिन्दू धर्म के हिसाब से बेहद महत्व है।
2 min read
moradabad
कल है ज्येष्ठ की अमावस्या, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

मुरादाबाद: कल यानि बुधवार 13 जून को ज्येष्ठ माह की अमावस्या है। ये ज्येष्ठ माह की इस बार दूसरी अमावस्या है। इससे पहले 15 मई को अमावस्या थी। अधिक मास के कारण इस बार हिंदी महीने में दो बार ये पड़ा है। इस तिथि का हिन्दू धर्म के हिसाब से बेहद महत्व है। ये स्वार्थ सिद्धि योग में इस बार ज्येष्ठ की अमावस्या पड़ रही है। टीम पत्रिका ने महानगर के वरिष्ठ ज्योतिषी पंकज वशिष्ठ से अमावस्या पर पूजा अर्चना को लेकर चर्चा की। जिनके उपाय से जातकों को लाभ मिल सकें। जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपाय विस्तार से बताये हैं। और राशियों के अनुसार भी उपाय बताये हैं। जिन्हें अपनाकर किसी भी राशि का जातक लाभ पा सकता है।

करें ये उपाय

ज्योतिषी पंकज वशिष्ठ के मुताबिक इस दिन सुबह गंगा या पवित्र नदी में स्नान आदि करके पितरों को जल अर्पित करें उनके आशीर्वाद से आपके जीवन में सफलता और तेजी से आएगी। साथ ही किसी गरीब या भूखे को दान करें। इसके अलावा नदी या गंगा के तट पर ही गीता के 18 वें अध्याय का पाठ करें। लाभ मिलेगा।

कालसर्प दोष ऐसे दूर करें

वहीँ उन्होंने ये भी बताया कि जिन जातकों की राशि में काल सर्प दोष या आंशिक दोष है वे बहती हुई नदी में स्नान के बाद चांदी या तांबे का नाग नागिन का जोड़ा प्रवाहित करें और पहने हुए सम्पूर्ण वस्त्र भी नदी में प्रवाहित करें। साथ ही ओम नमो वासुदेवाय नमहा का जप करें। जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जायेगी।

इन राशियों के लिए हैं ये उपाय

मेष,कर्क और धनु राशि वाले जातक आज के दिन गाय के दूध का दान करें या फिर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे धन लाभ होगा, मानसिक कष्ट दूर होगा। वृष,सिंह,तुला व मकर राशि के जातक विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें। रुके हुए काम बनेंगे। भाग्य भी तेजी से दौड़ेगा। मिथुन,कन्या व वृश्चिक राशि वाले जातक आज चावल उड़द व खीर बनाकर किसी नेत्रहीन या दिव्यांग को दान दें,साथ ही शिवलिंग पर काले तिल डालकर जल चढ़ाएं। घर में सुख शान्ति के साथ मुकदमों में विजय मिलेगी। कुम्भ तथा मीन राशि वाले तांबे के लोटे से पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं व गायत्री मन्त्र का जप भूमि सम्बन्धी लाभ मिलेगा।

Published on:
12 Jun 2018 05:42 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट