
मुरादाबाद. नगर निकाय चुनाव आचार संहिता के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने नामांकन की तैयारियां शुरू करली हैं। मुरादाबाद में तीसरे चरण में मतदान 29 नवम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चार नवम्बर से शुरू होगी। कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन के कोर्ट को मेयर के लिए नामांकन कक्ष बनाया गया है। इस दौरान भीड़ की संभावना को देखते हुए पूरे परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव और एडीएम सिटी कमलेश कुमार सिंह ने पूरे परिसर का मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को बैरीकेडिंग के दिशा-निर्देश दिए, ताकि कोई भी नेता अपने परिसर में शक्ति प्रदर्सन नहीं कर पाए।
Congress से टिकट पाने वालों की लगी लाइन, आकाओं की परिक्रमा लगाने में जुटे उम्मीदवार
एडीएम सिटी कमलेश कुमार ने बताया की चार नवम्बर से नामांकन शुरू हो रहे हैं। लिहाजा, कलेक्ट्रेट परिसर में उस दौरान अत्यधिक भीड़ नेताओं के साथ आ सकती है। इसीलिए पॉइंट्स चिन्हित कर बैरीकेडिंग की जा रही है, ताकि नामांकन के दौरान नेता के साथ सिर्फ निर्धारित लोग ही अंदर आ सकें। इसके आलावा किसी भी वाहन को कमिशनर कार्यालय से आगे नहीं आने दिया जाएगा। नामांकन करने वाले इसी रास्ते से आ पाएंगे। इसके साथ ही कोई भी हथियार लेकर कलेक्ट्रेट में न आए इसके लिए भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। अगर किसी ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सक्त कार्रवाई होगी।
इस दौरान एसपी सिटी ने भी कई एंट्री प्वॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह भी थे। गुरुवार को पूरे परिसर में बैरीकेडिंग कर दी जाएगी। उन्होंने साथ ही कर्मचारियों को आगाह भी किया कि सामन्य दिनों की तरह आने वाले लोगों को दिक्कत न हो। पुलिसकर्मी इसका भी ध्यान रखें। इसके साथ ही अधिवक्ताओं की गाड़ियां नहीं रोकने के निर्देश दिए गए।
जहां तक नामांकन पत्रों की बात की जाए तो अभी किसी सियासी दल ने पत्र नहीं खरीदा है। कुल दो नामांकन-पत्र ख़रीदे गए हैं। सिर्फ सपा के आलावा अभी किसी पार्टी से कोई उम्मीदवार नहीं सामने हैं। भाजपा और बसपा से तीन तारीख तक ही उम्मीदवार की स्थिति साफ़ होने की उम्मीद है। कांग्रेस भी जल्द प्रत्याशी घोषित करने की बात कर रही है।