मुरादाबाद

धार्मिक स्थल पर सफाई को लेकर दो समुदायों में संघर्ष से तनाव, मौके पर पुलिस पीएसी तैनात

उस समय विवाद हो गया जब एक पक्ष चामुंडा मंदिर के परिसर में साफ सफाई के लिए गया था।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 9:06 PM IST
moradabad
धार्मिक स्थल पर सफाई को लेकर दो समुदायों में संघर्ष से तनाव, मौके पर पुलिस पीएसी तैनात

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में आज दोपहर उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब एक धर्म स्थल पर सफाई को लेकर दो समुदायों में जमकर पथराव और मारपीट हो गयी। सूचना से पूरे पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। सीओ ठाकुरद्वारा फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि गांव में एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गयी है।

मंदिर की सफाई को लेकर हुआ विवाद

भोजपुर थाना क्षेत्र के चकबेगमपुर गांव में एक चुमण्डा मंदिर है। जहां हर साल नवरात्रि में माता का जागरण होता है। बारिश के चलते मंदिर परिसर में बहुत घास हो गयी थी। रोज सुबह जिसकी साफ सफाई गांव के लोगो के द्वारा की जा रही थी। आज उस समय विवाद हो गया जब एक पक्ष चामुंडा मंदिर के परिसर में साफ सफाई के लिए गया था। तभी दूसरे समुदाय के लोगो से सफाई को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे करके विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए और अपनी छतों पर चढ़कर एक दूसरे पर पथराव कर दिया।पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया।

गांव में तनाव

दो समुदायों में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुच गयी साथ ही गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया। चामुण्डा मंदिर के पास रहने वाले नवी जान का कहना है कि तीन चार दिन से लड़के यहां आकर खड़े होने लगे और हमारे घर की महिलाओ से छेड़छाड़ करते है। घर के पास खड़े होकर ओर छतों पर खड़े होकर मोबाइल से फोटो खींचते है। इस चक्कर मे घर की छत पर खाना भी बनवाना बंद कर दिया है। बस इसी बात को लेकर टोक दिया कि मंदिर में पूजा करने आते हो पूजा करो और चले जाओ। बस यही बात उनको बुरी लग गयी करीब 10 से 15 लड़के आ गए और मारपिटाई करने लगे और अपनी छतों पर पहुचकर घर पर पथराव कर दिया।

होगी कड़ी कार्यवाही

सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि चमुंडा मंदिर में साफ सफाई को लेकर विवाद हो गया था। जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है अब गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है झगड़ा करने वालो को पकड़ा जा रहा है जिनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
23 Sep 2018, 9:06 PM IST
Published on: