मुरादाबाद

Lok Sabha Election 2019: अब इससे ज्यादा रुपये लेकर निकले तो देना होगा मजिस्ट्रेट को हिसाब

छह विधानसभाओं में 36 टीमें लगाईं गयीं हैं। जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट देखेंगे चेकिंग के दौरान वीडियो ग्राफी भी होगी
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2019, 9:58 AM IST
moradabad
Lok Sabha Election 2019: अब इससे ज्यादा रुपये लेकर निकले तो देना होगा मजिस्ट्रेट को हिसाब

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। चुनाव में कालेधन पर रोक लगाने के लिए इस बार सभी छह विधानसभाओं में 36 टीमें लगाईं गयीं हैं। जिसमें चुनाव के दौरान नगद धन के प्रयोग पर अंकुश लगाया जाएगा। अभी तक पुलिस बैरियर पर चेकिंग करती थी। लेकिब कई बार मिली शिकायतों के बाद अब ये जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट देखेंगे। इसमें दो लाख से अधिक रकम साथ रखने पर मजिस्ट्रेट को हिसाब देना होगा।

VIDEO: डीएम बोले- आम लोगों पर भी लागू होगी आदर्श आचार संहिता

होगी वीडियो ग्राफी
एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने बताया कि पुलिस कर्मी हर मजिस्ट्रेट टीम के साथ मौजूद रहेंगे। चेकिंग के दौरान वीडियो ग्राफी भी होगी। जिसमें कोई विवाद न हो। जब तक मजिस्ट्रेट नहीं होगा पुलिस रकम चेक नहीं करेगी।

भाजपा के गढ़ में लोकसभा प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने तैयार की विरोधियों के होश उड़ाने वाली रणनीति

लगते हैं आरोप
यहां बता दें कि बीते चुनावों में कई जगह पुलिस पर चेकिंग के दौरान उत्पीडन करने के आरोप लगे थे। जिसके लिए इस बार व्यवस्था में ये परिवर्तन किया गया है। ताकि पुलिस विवाद से दूर रहे। वहीँ 36 टीमों को तीन भागों में बांटा गया है। जो हर वक्त काम करेंगी। ऐसे में 12 टीमें लगातार चेकिंग पर रहेंगी।


मतदाताओं को लुभाया जाता है
अक्सर चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब, पैसे और जेवर जैसी चीजों का लालच दिया जाता है। चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि अगर कोई दल या प्रत्याशी ऐसा करता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्यवाही होगी। फिर इस बार पुलिस के साथ प्रशासन के अफसरों के साथ ही आयोग ने आयकर विभाग के अधिकारीयों को भी इस चीज के अलर्ट किया है।

Updated on:
12 Mar 2019, 9:58 AM IST
Published on: