मुरादाबाद

Lok Sabha Result 2019: मोदी के इस मंत्री ने तोडा अपना ही रिकॉर्ड, एक बार फिर रिकॉर्ड वोटों से हासिल की जीत

-समाजवादी पार्टी उम्मीदवार सुरेश बंसल को रिकॉर्ड वोटों से हराया और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

less than 1 minute read
moradabad
Lok Sabha Result 2019: मोदी के इस मंत्री ने तोडा अपना ही रिकॉर्ड, एक बार फिर रिकॉर्ड वोटों से हासिल की जीत

गाजियाबाद: सुबह से आठ बजे से जारी लोकसभा नतीजे के रुझान शाम होते होते परिणाम में बदल गए। इसमें वेस्ट यूपी में सबसे बड़ी जीत भाजपा को केन्द्रीय मंत्री वी के सिंह ने दी है। उन्होंने अपने मुकाबले समाजवादी पार्टी उम्मीदवार सुरेश बंसल को रिकॉर्ड वोटों से हराया और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी और जिस प्रकार रुझान आने शुरू हुए तो वी के सिंह लगातार आगे ही बढ़ते ही गए।

Lok sabha Result 2019: भारी विरोध के बीच भी इस भाजपा प्रत्याशी ने रिकॉर्ड वोट से दर्ज की शानदार जीत, दाे दिन पहले ही तैयार करा ली थी मिठाई
जताया था भरोसा
वीके सिंह मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे और उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए ही पार्टी ने उन पर दोबारा दांव खेला था। जिसमें वे सही साबित हुए। अंतिम परिणाम में उन्हें पिछली बार के मुकाबले कई लाख वोट ज्यादा मिले हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लास्ट अपडेट में वी के सिंह नौ लाख से अधिक वोट लेकर अपने प्रतिद्वंदी से करीब पांच लाख वोटों से आगे थे। देर रात तक परिणाम जारी नहीं हुआ था।

Published on:
23 May 2019 10:47 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोले- बख्शा नहीं जाएगा

महिला शक्ति को नई दिशा: यूपी में 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने और 1 करोड़ को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन

सिर्फ वादों की राजनीति करने वाले अब विकास पर उठा रहे सवाल, विपक्ष पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

आतंक, उग्रवाद और नक्सलवाद पर सख्त रुख: मुरादाबाद में बोले केशव प्रसाद मौर्य, भारत अब निर्णायक कार्रवाई वाला देश

मुरादाबाद में हत्या: 22 वर्षीय युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना, दिन निकलते ही गोलियों से गूंजा इलाका