मुरादाबाद

Moradabad News : महानगर में निकाली गई संचारी रोग नियंत्रण अभियान जागरूकता रैली

Moradabad News : जिलाधिकारी ने कहा जल भराव वाले स्थानों पर किया जाए एंटी लारवा का छिड़काव
less than 1 minute read
Moradabad News : महानगर में निकाली गई संचारी रोग नियंत्रण अभियान जागरूकता रैली
फीता काटकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जन जागरुकता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से फीता काटकर व हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।

जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हाई रिस्क क्षेत्र में दस्तक अभियान के दौरान जाने वाली टीमें यह देख लें कि जहां जल भराव हैं वहां एंटी लार्वा का छिड़काव अवश्य कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों पर भी इस बात का ध्यान रहें कि जल भराव न हो तथा चारे की भी समस्या न होे इसके लिए पहले से ही सम्पूर्ण तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में एंटी स्नेक वेनम के लिए जो मरीज आये उनको अवश्य इंजेक्शन लगाये जाये। रैबीज को लेकर आने वाली शिकायतों के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि रैबीज की उपलब्धता बनाये रखें और उसका सदुपयोग किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विश्राम सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहें।

Published on:
01 Jul 2023 07:03 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी