मुरादाबाद

Pulwama Revenge: रक्षा विशेषज्ञ बोले ये सर्जिकल नहीं, ये थी सरप्राइज स्ट्राइक

रक्षा अध्यन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ए के सिंह ने इसे बड़ी कामयाबी बताया
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2019, 5:23 PM IST
moradabad
Pulwama Revenge: रक्षा विशेषज्ञ बोले ये सर्जिकल नहीं, ये थी सरप्राइज स्ट्राइक

मुरादाबाद: पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद पूरे देश को बदले की प्रतिक्रिया का इन्तजार था। जिसे आज भारतीय वायु सेना ने पूरा कर दिया। वायु सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में अंदर घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्यवाई को भारतीय सेना की बड़ी कार्यवाई माना जा रहा है। शहर के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज हिन्दू कॉलेज में रक्षा अध्यन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ए के सिंह ने इसे बड़ी कामयाबी बताया और कहा कि ये सर्जिकल स्ट्राइक नहीं बल्कि एक तरह से सरप्राइज स्ट्राइक है। इसे सेना युद्ध में इस्तेमाल करती है।

Pulwama Revenge: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान की पत्नी ने मोदी सरकार से मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के ये सबूत, देखें वीडियो-
बड़ा हमला है ये
डॉ ए के सिंह के मुताबिक सारा देश और खुद पाकिस्तान भी मान रहा था कि भारतीय सेना कुछ बड़ा जरुर करेगी। लेकिन क्या करेगी उसका संज्ञान किसी को नहीं था। सबकी निगाहें उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक जैसे किसी ओपरेशन पर थीं। लेकिन भारतीय सेना ने युक्ति पूर्ण तरीके से सरप्राइज अटैक किया। जिसमें दुश्मन का ज्यादा से ज्यादा नुक्सान हुआ और उसे ये भी एहसास हो गया कि भारतीय सेना कितनी ताकतवर है।

दी बधाई
उन्होंने इस हमले पर भारतीय सेना और वायु सेना को बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद आतंकियों को जवाब देना जरुरी था। जिसे वायु सेना ने बखूबी अंजाम दिया। यहां बता दें कि सुबह से पीओके में आतंकी शिविरों पर हमले के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। सब हर में लोगों ने ऐसे मनाया जश्न और लगाये भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे

Updated on:
26 Feb 2019, 5:23 PM IST
Published on: