मुरादाबाद

कांवड़ यात्रा 2018: योगी का ये मंत्री गंगा से एक कांवड़ देश के नाम लेकर निकला

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने अमरोहा में एक कांवड़ देश के नाम की अगुवाई की।

2 min read
कांवड़ यात्रा 2018: योगी का ये मंत्री गंगा से एक कांवड़ देश के नाम लेकर निकला

मुरादाबाद: कल सावन का आखिरी सोमवार है,जिसको लेकर दिल्ली रोड पूरी तरह भगवा रंग में रंग गया है। हर ओर सिर्फ बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवरिये ही नजर आ रहे हैं। वहीँ अब इस शिवभक्ति में देशभक्ति का रंग भी चढ़ गया है। जी हां यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने अमरोहा में एक कांवड़ देश के नाम की अगुवाई की। जो आज शाम तक ब्रजघाट से अमरोहा पहुंचेगी। जिसमें आम कांवरियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं।

अमरोहा के गजरौला में ब्रजघाट पर रविवार की सुबह सात बजे सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए। धनौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा भी वहां पहुंचे। कुछ देर बाद ही कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी आ गए और फिर शुरू की गई एक कांवड़ देश के नाम यात्रा। यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ने किया। सभी भाजपा कार्यकर्ता पैदल ही यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय, के जयकारे हाइवे पर गूंजते रहे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं व लोगों ने यात्रा का जबरदस्त स्वागत किया। चौपला, रजबपुर, अतरासी चौराहा पर यात्रा का जोरदार इस्तकबाल किया गया।

स्वागत की तैयारियां पूरी

सोमवार सुबह शहर के प्राचीन मंदिर वासुदेव तीर्थ पर उसको चढ़ाया जाएगा। जिसकी तैयारियां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी कर ली हैं। पिछले वर्ष भी एक कांवड़ देश के नाम निकाली गयी थी। जिससे उत्साह इस बार दोगुना नजर आ रहा है।

पुलिस प्रशासन अलर्ट

वहीँ उधर एक कांवड़ देश के नाम यात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह सतर्क रहे। इस रास्ते से यात्रा निकाली गई, उस पर पुलिस द्वारा वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। यात्रा के गुजरने के बाद ही पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया। इस दौरान जगह-जगह जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

कांवड़ यात्रा 2018: सावन के चौथे सोमवार को लेकर शिवमय हुआ महानगर
Published on:
19 Aug 2018 04:22 pm
Also Read
View All