मुरादाबाद

नाबालिक रेप पीड़िता की नहीं सुनी थाने पर फरियाद, पिता संग पहुंची डीआईजी कार्यालय

खेत पर नाबालिग किशोरी के साथ गांव के युवकों ने किया रेप, डीआईजी से मिला पीड़ित परिवार    
less than 1 minute read
नाबालिक रेप पीड़िता की नहीं सुनी थाने पर फरियाद, पिता संग पहुंची डीआईजी कार्यालय
नाबालिक रेप पीड़िता की नहीं सुनी थाने पर फरियाद, पिता संग पहुंची डीआईजी कार्यालय

मुरादाबाद खेत पर चारा लेने गईं नाबालिक युवती से गांव के ही दो युवकों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। संभल निवासी पीड़िता ने मुरादाबाद डीआईजी को आरोपियों के ख़िलाफ़ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की हैं

संभल जनपद की निवासी पीड़िता पिता के साथ डीआईजी कार्यालय शिकायत पत्र लेकर पहुंची प्रार्थना पत्र के माध्यम से पीड़िता ने बताया कि बीती 3 तारीख को वह चारा लेने के लिए खेत पर गईं थीं। गांव के ही निवासी परमानन्द व धर्मेंद्र ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम दे कर दोनों युवक मौके से फरार हो गए इसके बाद घटना की जानकारी नाबालिग किशोरी ने अपने परिजनों को दी।

पीड़ित किशोरी के परिजनों ने आरोपीयों के खिलाफ शिकायत लेकर रजपुरा थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ रजपुरा थाने पर रिपोर्ट दर्ज़ कराई लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुईं जिसके बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर डीआईजी कार्यालय मुरादाबाद पहुंचे जहां उन्होंने डीआईजी मुरादाबाद को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा और जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Published on:
28 Jun 2023 05:15 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी