
मुरादाबाद. सरकार भले ही पुलिस को अनुशासन का पाठ पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हो, लेकिन अदना से अदना पुलिस वाले भी सुधरने को तैयार नहीं है। ताज़ा मामला बुधवार दोपहर को मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में गांधी मूर्ति तिराहे के पास टैक्सी स्टेन्ड का है। यहां वर्दीधारी होमगार्डों की दबंगई देखने को मिला। यहां एक पिकअप ड्राइवर ने जब कुछ होमगार्ड को फ्री में सफर सराने से मना किया तो होमगार्ड के ये जवान अनुशासन भूलकर दबंगई पर उतर आए।
दरअसल, होमगार्ड उस समय वाहन चालक से मारपीट पर उतारू हो गए, जब पूरी तरह सवारियों से भरे छोटे मैजिक वाहन में होमगार्ड को बैठने की जगह नहीं मिली। आरोप है कि पहले तो पुलिस होमगार्ड ने वाहन चालक से एक सवारी की जगह खाली करने को कहा, लेकिन जब वाहन से कोई नहीं उतरा तो होमगार्ड मारपीट पर उतारू हो गया और साथी होमगार्डों को मोके पर इकठ्ठा कर लिया। यही नहीं वाहन को थाने ले जाकर सीज करने की धमकी देने लगा।
इस दौरान होमेगार्डों ने सवारी व वाहन चालक के साथ जमकर बदसलूकी की, जिसके बाद चालकों और अड्डे पर बैठे लोगों को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने गाहोमगार्ड को गाड़ी से उतारने के लिए झगड़े पर उतर आए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
चालकों ने बताया कि ये होम गार्ड मोहर सिंह रोजाना इसी तरह फ्री में सफ़र करता है, जब भी पैसे के लिए इन्हें टोका जाता है तो रोड पर गाड़ी बंद कराने की धमकी दी जाती है। गाड़ी चालकों के मुताबिक उन्हें मालिक को सवारी के हिसाब से प्रति चक्कर पैसा देना होता है। अगर इस तरह फ्री में सफर कराएंगे तो मालिक को पैसे कहां से लाकर देंगे। जब इस मामले की शिकायत एसपी ग्रामीण उदय शंकर से की गई तो उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है।