मुरादाबाद

मुरादाबाद में खेत से मिली डेड बॉडी, लाश पर तेजाब डालकर सबूत मिटाने की कोशिश

मुरादाबाद के मलकपुर गांव में डेड बॉडी मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

2 min read

मुरादाबाद। यहां के मैनाठोर थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे फसल की रखवाली के लिए खेत गए हुए थे, तभी उन्हें कुएं में एक लाश दिखाई दी। डेड बॉडी देखने के बाद बच्चों के होश उड़ गए। उन्होंने गांव वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। यह है पूरा मामला....

पुलिस के मुताबिक, बरामद डेड बॉडी मलकपुर गांव के रहनेवाला नईम की है। बताया जा रहा है कि बीते 9 सितंबर को गांव में अलम का जुलूस निकला था। उसी रात साढ़े दस बजे नईम भी जुलूस देखने के लिए अपने घर से निकला। भीड़ होने के कारण उसने अपना मोबाइल फोन गांव के ही रहनेवाला अजीम को दे दिया। लेकिन, जैसे ही जुलूस बंद हुआ नईम गायब हो गया। काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लोगों ने पूरा गांव छान मारा, लेकिन नईम का कुछ भी पता नहीं चला। अगले दिन अजीम नईम का फोन देने उसके घर पहुंचा। परिजन ने उससे भी पूछताछ की फिर भी नईम का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद नईम के पिता शरीफ अहमद ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को फसल की रखवाली के लिए कुछ बच्चे जैसे ही खेत पहुंचे, उन्हें कुएं में एक डेड बॉडी दिखाई दी, जिससे काफी गंध आ रही थी। शव देखकर बच्चों में दहशत फैल गई और चीखते- चिल्लाते गांव पहुंचे। देखते ही देखते कुएं के पास भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला। एक पुलिसकर्मी के मुताबिक, सबूत मिटाने के लिए अपराधियों ने डेड बॉडी पर तेजाब डाल दिया। फिलहाल, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारे की खोजबीन की जा रही है।

Published on:
07 Oct 2017 04:12 pm
Also Read
View All