मुरादाबाद

मुरादाबाद: छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने किया आत्‍महत्‍या का प्रयास

पुलिस ने मुख्‍य आरोपी ऑटो चालक को किया गिरफ्तार, छात्रा की हालत गंभीर
2 min read
chedchad

मुरादाबाद। छेड़खानी रोकने के लिए सूबे के हर जिले में गठित की गई एंटी रोमियो टीम अब धीरे-धीरे ढीली पड़ती जा रही है। इस कारण शोहदों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार शाम को शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सामने आया। क्षेत्र में रहने वाली बीए की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां ने एक ऑटो चालक समेत चार लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में शनिवार को एक आरोपी सुमेर को गिरफ्तार कर लिया है।

बीए में पढ़ती है पीड़ि‍ता

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्‍स की बेटी बीए में पढ़ती है। उसकी मां ने बताया कि काॅलोनी में रहने वाला ऑटो चालक सुमेर उसे डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। मामले की शिकायत छात्रा ने अपनी मां से की। उसने पूरी बात छात्रा के पिता से की लेकिन उन्‍होंने बदनामी के डर से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी बेखौफ हो गए। इसके बाद सुमेर अपने तीन अन्‍य साथियों के साथ छात्रा को परेशान करने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको तेजाब से जलाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में एसपी सिटी सतीश चंद्र ने बताया कि नामजद आरोपी सुमेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

बता दें कि इससे पहले भी छेड़छाड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें एक युवती के परिजनों ने मनचले की जमकर धुनाई भी की थी। उस वक्त भी एंटी रोमियो टीम नहीं दिखाई दी थी। अब इस घटना ने शहर में एंटी रोमियो टीम की सक्रियता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published on:
15 Oct 2017 12:36 pm
Also Read
View All
यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 7 अगस्त तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव