मुरादाबाद

यूपी में जारी है बदमाशों का एनकाउंटर, अब इस जिले में इनामी बदमाश नासिर को पुलिस ने किया चित

रामपुर में पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया घायल, कई मामलों में था वांछित

2 min read

रामपुर। थाना शहजादगर इलाके में पुलिस और पशु तस्कर बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से चली गोलियों के बीच 15 हज़ार का इनामी बदमाश घायल हो गया। जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुल कितने बदमाश थे इस बात का तो खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया है। जहां एमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात तीन बजे थाना शहजादनगर इलाके के गांव दुलनगला में बदमाश पशु चुराने के लिए घुसे ही थे कि अचानक गांव के लोग जग गए । लोगों की नींद खुलने से बदमाश गांव से भाग खड़े हुए। लेकिन मौके पर गस्त कर रही पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसमें दो पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में बदमाशों पर जमकर गोलियां बरसाई। जिसमें से एक गोली बदमाश नासिर के पैर में जा लगी और वो जमीन पर जा गिरा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसके बाद साथी भागने में कामयाब रहे ।


कौन है इनामी बदमाश नासिर ?
पुलिस के मुताबिक बदमाश नासिर थाना शहजादनगर इलाके के गांव नोगवा का है। जिसपर जिले में चोरी, लूटपाट, डकैती के तकरीबन 15 मामले दर्ज हैं। बीते दिनों भी आरोपी ने एक महिला समेत एक युवक को गोली मारकर घायल किया था। जिसके बाद से ही पुलिस को आरोपी की तलाश थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी बदमाश का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। लेकिन मंगलवार देर रात बदमाश नासिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस की अभी काम्बिंग जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नासिर के साथ कितने बदमाश थे। साथ ही पुलिस ने बदमाश के पास से 312 वोर का तमंचा और कई ज़िंदा कारतूस के साथ दो मोबाइल बरामद किये है। यही नहीं पुलिस ने घटना स्थल को सील करके क्राइम ब्रांच की टीम ने सभी समान को अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

बाइक चोर का नाम जानने के लिए युवक पहुंचा तांत्रिक बाबा के पास, फिर…


सात महीने में तीसरी सबसे बड़ी मुठभेड़
उधर ज़िले में एसपी विपिन ताड़ा कहा कि ये रामपुर पुलिस टीम की सात महीने में तीसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले एक बार कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने गवरमिंट प्रेस के पास मुठभेड़ करके 7 बदमाश पकड़े थे। उसके बाद कोतवाली शाहबाद कोतवाल ने चंदौसी रोड पर खूंखार बदमाश जिसने कई साल पहले दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी और उसका सरकारी रिवाल्वर लूट लिया था उसे भी गिरफ्तार कर लिया और अब यह शहजादनगर इलाके में पुलिस मुठभेड़ हुई है यहां पर भी पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।

ये भी पढ़ें

लाइक्स के चक्कर में फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on:
24 Jan 2018 11:51 am
Also Read
View All