मुरादाबाद

चाची से छेड़खानी का विरोध करने पर भतीजों ने चाचा को किया अधमरा

मुख्य बातें चाची से करता था छेड़छाड़ चाचा ने किया विरोध तो पीटा पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2019, 9:30 PM IST
moradabad

मुरादाबाद: कटघर कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भतीजों ने चाचा की जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा और भतीजों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर कटघर देवेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है।

VIDEO: वसीम रिजवी के मुसलमानों के हरे झंडे पर विवादित बयान से नाराज हुए देवबंदी उलेमा, बोले- हमारे बड़ों का खून…

ये है मामला
कटघर कोतवाली क्षेत्र के सूरज नगर में रहने वाला विजेंद्र सिंह ऑटो चालक है। वह अपनी पत्नी रजनी व बच्चों के साथ रहता है। इसी मकान में विजेंद्र के स्वर्गीय भाइयों महेंद्र सिंह और छत्रपाल सिंह के परिवार भी रहते हैं। रजनी का आरोप है कि उसके जेठ महेंद्र सिंह का बेटा 18 वर्षीय बॉर्बी जबरदस्ती आकर उसकी चारपाई पर सो जाता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। रात भी बॉबी रजनी के घर में घुस गया और उसकी चारपाई पर आकर लेट गया। आरोप है कि बॉबी ने उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त कर दिए। विरोध करने पर बॉबी ने रजनी के साथ गाली गलौज की। देर रात विजेंद्र घर आया तो रजनी ने उसे सारी बात बताई। बिजेंद्र अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करते हुए बॉबी को गालियां देने लगा। तब बॉबी और विजेंद्र के दूसरे भाई छत्रपाल सिंह के बेटे ऋषभ ने उसे लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया।

घर में ही बेटे मिली बेटे की लाश तो परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियो

जांच शुरू
घायल पति को लेकर रजनी कटघर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। साथ ही बॉबी और ऋषभ के खिलाफ तहरीर भी डी। कटघर पुलिस ने देर रात विजेंद्र सिंह का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on: