मुरादाबाद

इस सीट पर नहीं तय हो पाया अभी तक सपा उम्मीदवार,बसपा नेताओं ने प्रचार से किया किनारा

-अभी तक कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया है। -गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं में निराशा भर गयी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2019, 10:29 AM IST
moradabad
इस सीट पर नहीं तय हो पाया अभी तक सपा उम्मीदवार,बसपा नेताओं ने प्रचार से किया किनारा

मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों को लेकर अब ज्यादातर प्रत्याशियों के चेहरे सामने आ गए हैं। वहीँ सपा के मजबूत गढ़ मुरादाबाद में अभी तक कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया है। ये हाल तब है जब गुरूवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। यहां 23 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशी तय न होने से सपा-बसपा गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं में निराशा भर गयी है। यही नहीं बसपा नेता आसपास के जिलों में अपने प्रत्याशी का प्रचार करने निकल गए। जब उनसे पूछा गया तो बोले जब प्रत्याशी नहीं तो प्रचार किसका करें। वहीँ सपा नेता उम्मीदवार के फैसले पर जवाब नहीं दे पा रहे।

अब घर-घर पहुंचेगा सरकारी अस्पताल, देखे वीडियो

सपा के खाते में सीट
सपा बसपा गठबंधन में मुरादाबाद लोकसभा सीट सपा के खाते में आई है। पहले इस सीट पर डॉ एसटी हसन का नाम तय हुआ। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया। उसके बाद संभल के व्यवसाई के नाम पर चर्चा तेज हुई। लेकिन कांग्रेस से राज बब्बर के जाने के बाद फिर से डॉ एसटी हसन सक्रिय हो गए। जबकि किसी भी नाम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। सपा में अन्दर खाने गुटबाजी इस कदर है कि कई स्थानीय नेताओं के साथ खुद जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने भी अब टिकट मांग लिया है।

VIDEO: BJP से जया प्रदा के रामपुर से चुनाव लड़ने पर आजम खान ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

बसपा नेताओं ने किया किनारा
उधर एक साथ प्रचार का सपना देख रहे बसपा नेताओं ने किनारा करना शुरू कर लिया है। मंडल कोआर्डिनेटर रणविजय सिंह और जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह जोनल कोआर्डिनेटर के चुनाव प्रचार में नगीना पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्रत्याशी ही नहीं है प्रचार किसका करें। इसलिए अभी अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रचार शुरू कर दिया है।

Updated on:
27 Mar 2019, 10:29 AM IST
Published on: