मुरादाबाद

अब चिट्ठी के साथ-साथ ट्रेन की टिकट भी देगा डाकिया

केंद्र की मोदी सरकार डाकघर में और डाकिया से कई काम कराने की कोशिश में लगी है। इसके लिए डाक विभाग डाकिया को स्मार्ट फोन दिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2021, 6:26 PM IST
dankiya.jpg

मुरादाबाद. डाकिया डाक लाया...लेकिन अब डाकिया डाक के साथ ही ट्रेन की टिकट भी देगा। आप सोंच रहे होंगे कि ये कैसे संभव होगा। ट्रेन का टिकट तो रेलवे स्टेशन पर मिलता है। लेकिन ये सच है, जल्द ही डाकिया से मांगने पर ट्रेन का ई-आरक्षित टिकट भी उपलब्ध करा देगा। इसके लिए डाक विभाग ने आईआरसीटीसी को एक सूची भेजा है। पासवर्ड मिलते ही डाकिया चिठ्ठियों के साथ ही रेल का टिकट भी देगा।

डाकिया को दिया गया स्मार्ट फोन

केंद्र की मोदी सरकार डाकघर में और डाकिया से कई काम कराने की कोशिश में लगी है। इसके लिए डाक विभाग डाकिया को स्मार्ट फोन दिया है। स्मार्ट फोन से डाकिया मोबाइल की स्क्रीन पर अंगूठा लगवाकर बैंक से रुपये निकालने, आधार कार्ड में सुधार करने आदि का काम शुरू कर दिया है।

घर बैठ मिलेगा ट्रेन का टिकट

अब घर बैठे ट्रेन का टिकट उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग और आईआरसीटीसी के बीच समझौता हुआ है। इसके बाद डाक विभाग ने ई-आरक्षण टिकट बनाने के लिए 504 कर्मचारियों और डाकिया को प्रशिक्षण भी दिया है। जल्द ही ये कर्मचारी डाक के साथ ही रेल टिकट देते दिखाई देंगे।

टिकट दिखाकर ट्रेन में कर सकते हैं सफर

ई-टिकट बनाने वाले डाक कर्मचारियों और डाकिया की सूची तैयार कर आईआरसीटीसी को भेज दी गई है। आईआरसीटीसी सभी को आईडी और पासवर्ड देगा। इससे डाकघर के कर्मचारी कंप्‍यूटर से और डाकिया अपने मोबाइल द्वारा रेलवे का आरक्षण टिकट बना सकता है। ई-टिकट बनते ही उपभोक्ता के मोबाइल पर ई-टिकट की सूचना उपलब्ध हो जाएगी, इसे दिखाकर यात्री ट्रेन में सफर कर सकते हैं।

जल्द ही ट्रेन टिकट देंगे डाकिया

डाक अधीक्षक वीर सिंह का कहना है कि डाक कर्मचारियों और डाकिया की सूची आईआरसीटीसी को भेजने के लिए छुट्टी वाले दिन भी कार्यालय खोला गया था। फ‍िलहाल सूची भेज दी गई है। पासवर्ड और आईडी आते ही डाकघर में कर्मचारी और घर पर जाकर डाकिया ट्रेन का ई-आरक्षण टिकट उपलब्ध कराना शुरू कर देगा।

Updated on:
21 Nov 2021, 6:26 PM IST
Published on: