मुरादाबाद

सटोरियों ने बताया- भारत-पाकिस्तान मैच में यह टीम जीतेगी, क्रिकेट मैच पर इस तरह लगाया जा रहा Online Satta

इस पूरे मैच पर निगाहें देश के साथ दुनिया के सटोरियों की भी हैं। किसी भी टीम से ज्यादा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर सट्टा लगता है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 11:02 AM IST
moradabad
सटोरियों ने बताया- भारत-पाकिस्तान मैच में यह टीम जीतेगी, क्रिकेट मैच पर इस तरह लगाया जा रहा Online Satta

मुरादाबाद: आज एशिया कप में दुनिया की दो सबसे प्रतिद्वंदी टीमों के बीच लीग मैच होने जा रहा है। जी हां आज एशिया कप में भारत और पकिस्तान का महामुकबला होने जा रहा है। दोनों ही टीमों की जीत को लेकर जहां दोनों देशों के खेल प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। वहीँ इस पूरे मैच पर निगाहें देश के साथ दुनिया भर के सटोरियों की भी हैं। किसी भी टीम से ज्यादा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर सट्टा लगता है। इन दोनों टीमों की न सिर्फ जीत बल्कि खिलाडियों के चयन से लेकर बैटिंग क्रम और बोलिंग और फील्डिंग तक पर बुकि सट्टा लगाते हैं।

ऐसे लगता है सट्टा

नाम न छापने की शर्त पर महानगर के एक बुकी नीचे बताया कि भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर पिछ्लें कई दिनों से सट्टा बाजार गर्म है। फ़िलहाल भारत और पाकिस्तान पर जीत का भाव 10/40। यहां 10 औरं 40 का मतलब भारत की जीत पट 10 और पाकिस्तान किए जीत पर 40 रुपये का भाव है। यानि सट्टा बाजार मे कमजोर टीम का भाव हमेशा ज्यादा होगा। इसलिए मजबूत टीम आज भारत है। यही नहीं बुकी के मुताबिक अब हार जीत से ज्यादा भी कई चीजें हैं जिन पर सट्टा लग रहा है। जैसे आज पिच कैसी है। मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा। इसके अलावा टीम कॉम्बिनेशन और टॉस को लेकर भी सट्टा लग रहा है।

इतने करोड़ की हो चुकी बुकिंग

ज्यादातर बुकी पहले से तैयार टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। शहर में कई जगह व्हाट्सएप के जरिये पूरा खेल खेला जा रहा है। जिसमें बड़े बड़े उद्योगपति भी शामिल हैं। सट्टा बुकिंग का नेटवर्क अब इंटरनेट की वजह पूरी तरह ऑनलाइन हो गया है। जिसमें सट्टा लगाने वाले और बुकी फोन और व्हाट्सएप के जरिये ही भाव व पैसा लगाते हैं। इसमें मैच के दौरान भी भाव बदलता रहता है। बुकी के मुताबिक अकेले आज के इस मैच में शहर से ही लगभग दो करोड़ से ऊपर की बुकिंग हो चुकी है। और अभी शाम तक और बढ़ने की संभावना है।

इन जगहों से होता है संचालन

सट्टा कारोबारियों ने अब इस पर पुलिस और एजेंसियों की नजर से बचने के लिए पॉश कालोनियों के फ्लैट और होटल को ठिकाना बनाया है। जो हर टूर्नामेंट और मैच के साथ चेंज हो जाता है। यही नहीं नए आदमी को ये लोग एंटी भी नहीं देते।जिस कारण इनका ये धंधा काफी फल फूल रहा है।

Updated on:
19 Sep 2018, 11:02 AM IST
Published on: