मुरादाबाद

युवती को सूने मकान में ले जाकर गंदा काम करने वाले को पंचायत ने सुनाई ऐसी सजा

युवक द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ की गई, लेकिन उसे यह करते ग्रामीणों ने देख लिया और मौके पर ही जमकर धुनाई कर डाली।

2 min read
युवती को सूने मकान में ले जाकर गंदा काम करने वाले को पंचायत ने सुनाई ऐसी सजा

अमरोहा। योगीराज में आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। फिर भी योगी द्वारा बनाई गई एंटी रोमियो स्क्वायड का कोई अता-पता नहीं है। ताजा मामला गजरौला थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां गांव के ही युवक द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ की गई, लेकिन उसे यह करते ग्रामीणों ने देख लिया और मौके पर ही जमकर धुनाई कर डाली।

इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि गांव के ही कुछ लोग थाने पहुंचे और आपसी विवाद की बात कहकर आरोपी को छुड़ा लिया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक पंचायत बुलाई, जिसमें युवक को पांच जूते मारकर गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया गया।

दरअसल, मामला 3 दिन पूर्व का है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय एक युवती गांव के ही मार्ग से गुजर रही थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और एक सूने मकान में ले गया। जहां वह युवती से छेड़छाड़ करने लगा। उसे ऐसा करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन इस मामले में युवती पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई। इसके बाद थाने पहुंचे कुछ अन्य ग्रामीण एक ही बिरादरी का मामला बताते हुए समझौते की कहकर युवक को छुड़ा लाए। इसके बाद गांव में पंचायत जुड़ी। दोनों पक्षों के लोग बैठे। जिम्मेदार भी पहुंचे और लड़के को सजा देने पर विचार किया।

पंचों ने एक राय होकर उसे पांच जूते मारे और गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। पंचों का कहना था कि यह फैसला इसलिए सुनाया गया, ताकि गांव में इस तरह की कोई दूसरी घटना नहीं घटे। अब पंचायत के इस फरमान के बाद से आरोपी गांव में दिखाई नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है क परिजनों ने उसे कहीं बाहर भेज दिया है। पंचायत का यह फरमान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर रही है।

Published on:
06 Jul 2018 02:45 pm
Also Read
View All