मुरादाबाद

फिर हुई स्क्रिप्ट लिखी पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़,पैर में लगी गोली बदमाश धड़ाम,देखें वीडियो

हवाई पट्टी पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गयी
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2019, 9:59 AM IST
moradabad
फिर हुई स्क्रिप्ट लिखी पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़,पैर में लगी गोली बदमाश धड़ाम,देखें वीडियो

मुरादाबाद: जनपद के मूंडापांडे थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हडकंप मच गया जब भदासना हवाई पट्टी पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गयी। जिसमें दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं,जिसमें एक गोली बदमाश को लगी,जिससे वो घायल हो गया। जबकि उसका एक साथ भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर है और हाल में सर्राफ से हुई लूट में वांछित था। फ़िलहाल पुलिस के उसके दूसरे साथी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

हवाई पट्टी पर थे बदमाश

एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्राफ से लूट के आरोपी सतीश जाटव और उसका साथी रामूपाल बाइक से भदासना हवाई पट्टी के पास हैं। जिस पर टीम ने उनकी घेराबंदी की। अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश सतीश के पैर में लगी और बाइक सहित गिर गया। जबकि उसका साथ भागने में सफल रहा।

रटे अंदाज में हुई मुठभेड़

फ़िलहाल घायल आरोपी बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से बाइक और एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं। यहां बता दें कि जनपद पुलिस कि सप्ताह में दूसरी मुठभेड़ है,वहीँ इससे पहले भी कुछ इसी अंदाज में पुलिस मुठभेड़ होती आ रही हैं।

Updated on:
21 Jan 2019, 9:59 AM IST
Published on: