कुख्यात बबुआ टॉप 10 बदमाशो में है और वो डी 15 गैंग का सरगना भी है। बबुआ के गैंग पर 29 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।
मुरादाबाद: जनपद पुलिस को आज तड़के उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हाथ 25 हजार का इनामी बदमाश बाबू उर्फ बबुआ लग गया। कुख्यात बबुआ टॉप 10 बदमाशो में है और वो डी 15 गैंग का सरगना भी है। बबुआ के गैंग पर 29 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। बबुआ क्षेत्र में अपने अन्य 4 साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस और बदमाशो के गैंग में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर ओर जवान भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस द्वारा की जा रही लगातार फायरिंग ओर कॉम्बिंग में गैंग के 2 ओर बदमाश पकड़े गए है। कॉम्बिंग अभी भी जारी है।
सहारनपुर में राखी आैर खिलाैनाें के तीन मंजिला शाेरूम में लगी भयंकर आग, देंखे वीडियाे
ऐसे हुई मुठभेड़
बिलारी पुलिस को जानकारी मिली की कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे है। जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों को जानकारी दी गई। बिलारी पुलिस और मैनाठेर थाना पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। अपने को घिरता देख बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशो के बीच हुई फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश बाबू घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही गैंग के 2 अन्य बदमाश कॉम्बिंग पकड़ा गया बदमाश जिले के कुख्यात डी 15 गैंग का सरगना है। डी 15 गैंग पर जिले भर में 29 से ज्यादा केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस टीम बाकी 2 अन्य बदमाशो की तलाश कर रही है।
काफी समय से थी तलाश
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को बदमाशों की सूचना मिली थी,जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को टोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी फायरिंग में बदमाश बाबू को गोली लगी है,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं,उन्हें भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पकडे गए बदमाश की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
पहले भी हो चुकीं मुठभेड़
यहां बता दें कि पिछले सप्ताह भी पुलिस ने इसी तरह मुठभेड़ में ईनामी बदमाश को दबोचा था और आज फिर तडके पुलिस ने मुठभेड़ क बाद बदमाश को दबोच लिया।बदमाशों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन चल रहा है उसी के तहत ही ईनामी बदमाशों को दबोचा जा रहा है।जनपद में किसी भी मुठभेड़ में अभी तक किसी की जान नहीं गयी है।