
मुरादाबाद: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री के पुत्र के नाम पर एक शख्स ने सर्राफ से सोने की चेन की ठगी करने की कोशिश की। यही नहीं सर्राफ को फोन पर धमकाकर मंत्री का रिश्तेदार बनकर सर्राफ की दुकान पर भी पहुंच गया। जिस पर शक होने पर सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी। जिसमें आज पुलिस ने आरोपी को चंदौसी से गिरफ्तार कर लिया।
इस दिन का है मामला
मामला 22 सितम्बर का है, चंदोसी निवासी अभिषेक त्यागी नामक युवक ने खुद को कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह का बेटा बताते हुए बाजार गंज स्थित सर्राफ सचिन पर फोन किया। और सोने की चेन खरीदने की बात कही। यही नहीं खुद उनका रिश्तेदार बनकर दुकान पर चेन लेने पहुंच गया। लेकिन तब सचिन को कुछ शक हुआ और उसने चेन नहीं दी। और पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो गया था।
की थी ठगी की कोशिश
आज पुलिस ने उसे चंदौसी से गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि युवक ने मंत्री के नाम से ठगी करने की कोशिश की। जिसे शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।