मुरादाबाद

दंगा की साजिश रचने वाले तीन दंगाइयों पर पुलिस ने लगाई रासुका, भेजा जेल

मंगलवार को पुलिस ने 9 में से तीन बवालियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें आतंक फैलाकर दंगा कराने के नाम पर रासुका की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2017, 7:02 PM IST
up police

संभल। बीती 2 अगस्त को थाना बनियाठेर में उस समय सांप्रदायिक दंगा होने से बच गया था। जब पशु तस्करों ने इलाके के जंगलों में सांड की हत्या कर उसका शव क्षत विक्षत कर फेंक दिया था। जिसके बाद मौके पर जुटे हिन्दू संगठनों ने नाराजगी दिखाते हुए खासा हंगामा भी किया था। बमुश्किल पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही थी। जिसके बाद बीते मंगलवार को पुलिस ने 9 में से तीन बवालियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें आतंक फैलाकर दंगा कराने के नाम पर रासुका की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।

बता दें कि पुलिस के अनुसार रासुका में जेल भेजे गए मेसर, शहादत और कासिम तीनों पशु तस्कर हैं। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना बनियाठेर के जंगल में सांड की हत्या कर विभिन्न खेतों में मीट के टुकड़े डाल कर बवाल कराने की साजिश रची थी लेकिन समय रहते पुलिस के पहुंचने के कारण सब विफल हो गया। अब संभल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर इन तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही कहा कि गौ वंशीय पशु की हत्या या तस्करी प्रतिबंधित है, आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। बताया ये भी जा रहा था कि ये पशु तस्कर अब तक राजनीतिक सरंक्षण में छिप रहे थे, लेकिन पुलिस और स्थानीय प्रशासन के तेवर देख इन्हें सरेंडर करना पड़ा।

यहां बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में कई दिन तक तनाव बना रहा था। चूंकि वेस्ट यूपी में सांप्रदायिक लहजे से संभल बेहद संवेदनशील जनपद है। लिहाजा पुलिस ने कोई ढील नहीं दी। पुलिस के मुताबिक किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। अभी पुलिस इनके बाकि साथियों की तलाश कर रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेंगे। दरअसल योगी सरकार में अवैध पशु कटान पर रोक लगने के बाद पशु तस्कर चोरी छिपे गौवंशीय पशु काट रहे थे। जिनके खिलाफ अभियान चलाया गया। वहीं ये मामला सांप्रदायिक भी हो गया था, इसलिए पुलिस ने काफी सख्ती की, जिसके बाद पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े।

Published on: