मुरादाबाद

कैदियों और पुलिस कर्मियों के साथ हो गया कुछ ऐसा की मच गया हडकंप

काशीपुर रोड पर अचानक कैदियों को लेकर जा रहा वाहन एक्सल टूटने की वजह से सड़क पर पलट गया और वाहन सवार पुलिसकर्मी कैदी गम्भीर घायल हो गए।

2 min read

मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा में आज उस समय हडकंप मच गया,जब पेशी पर कोर्ट में ले जाये जा रहे एक दर्जन कैदी और उन्हें ले जा रहे पुलिसकर्मियों को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरअसल ठाकुरद्वारा कोर्ट में पेशी के लिए मुरादाबाद जिला कारगर से कैदियों को लेकर आज सुबह पुलिसकर्मी गाड़ी से रवाना हुए थे। तभी काशीपुर रोड पर अचानक कैदियों को लेकर जा रहा वाहन एक्सल टूटने की वजह से सड़क पर पलट गया और वाहन सवार पुलिसकर्मी कैदी गम्भीर घायल हो गए। सभी को ठाकुरद्वारा में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फ़िलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

खनन माफियाओं ने तहसीलदार पर किया पथराव, माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र स्थित काशीपुर रोड पर आज दोपहर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब कैदियों को लेकर जा रहा वाहन अचानक बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में एक एएसआई, चार पुलिस सिपाही और आठ कैदी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए ठाकुरद्वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वाहन पलटने के पीछे वाहन चालक का कहना है कि अचानक गड्ढे में गाड़ी का पहिया चला गया जिसकी वजह से एक्सल टूट गया और गाड़ी पलट गई।

कैदियों को ले जा रहे वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में ठाकुरद्वारा थाने से पुलिस फोर्स मंगाकर कैदियों को कड़ी सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस कर्मियों को छुट्टी दे दी गयी है, जबकि गम्भीर घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन भी अलर्ट हो गया और बंदियों को लेकर पूछताछ की।

राम मंदिर पर उलेमा ने क्या कहा सुनिए

यहां बता दें कि ठाकुरद्वारा के साथ ही जिला कारागार से रोजाना बंदी अलग अलग कोर्ट में सुनवाई के लिए जाते हैं। क्यूंकि ठाकुरद्वारा तो जनपद में ही है। अभी अमरोहा और संभल में जेल नहीं है और वहां के भी कैदी और बंदी मुरादाबाद जेल में ही बंद हैं। उन्हें भी रोजाना सुनवाई के लिए यहीं से ले जाया जाता है। गनीमत ये रही की इस दौरान कोई बंदी भागा नहीं। वरना पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ती।

ये भी पढ़ें

कुशीनगर हादसा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निरस्त हो सकता है अमरोहा दौरा

Published on:
26 Apr 2018 04:19 pm
Also Read
View All