
मुरादाबाद: गंगा की सहायक नदियों में भी बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने सभी जिलों में अधिकारीयों को फटकार लगाईं थी। उसी में शहर के किनारे से बहने वाली रामगंगा नदी भी शामिल है। इलाहबाद कुम्भ से पहले सभी नदियों के किनारे लगी प्रदूषण फैलाने वाले प्लांटों को रोकने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। लेकिन अब त्योहारी सीजन भी रामगंगा में काफी प्रदूषण लोगों की अनजाने होने की वजह से बढ़ जाता है। इसीलिए नवरात्र और दशहरे पर बड़ी मात्रा में लोग पूजा सामग्री और विसर्जन रामगंगा में करते हैं। लेकिन इस बार स्थानीय अधिकारीयों ने एनजीओ की मदद से लोगों से ऐसा न करने की अपील की है। इसके लिए नगर निगम से नदी के तट से पहले ही गड्ढा करवाकर उसमें सामग्री डालने को कहा है।
लोगों से की जा रही अपील
स्थानीय क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी आर.के. सिंह के मुताबिक लोग आस्था के चलते भारी मात्रा में पूजा सामग्री और दुर्गा पूजा के बाद रामगंगा में विसर्जित करते हैं जोकि नदी की सेहत के लिए सही नहीं है। इसलिए लोगों से अपील के साथ ही नदी तट से पहले ही गड्ढा करवा दिया गया है लोग वहां सामग्री या मूर्ती रख सकते हैं। बाद में उसे नगर निगम द्वारा हटवा दिया जायेगा।
नदी का पानी प्रदूषित
यहां बता दें कि ई कचरे के साथ नदी से सटी कई फक्ट्रियों का कचरा सीधे नदी के पानी में घुल रहा था। जिससे नदी में मानक से ज्यादा खतरनाक रासायनिक तत्व बढ़ गए थे। जिससे न सिर्फ नदी का पानी ही प्रदूषित हो रहा था बल्कि नदी का जलीय जीवन पर भी संकट भी पैदा हो गया था। जिस पर हाल ही में एनजीटी ने स्थानीय प्रशासन और प्रदूषण बोर्ड पर जुर्माना भी डाला था।
लोग अब भी डाल रहे कूड़ा
वहीँ उधर जब टीम पत्रिका टीम रामगंगा तट पर प्रशासन के दावों को परखने पहुंची तो यहां बड़ी संख्या में लोगों ने नदी के किनारे पूजा सामग्री डाल रखी थी। कुछ ही लोगों ने सामग्री नगर निगम द्वारा बनाए गए गड्ढे में डाली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरूवार को तो कुछ लोग यहां पूजा सामग्री डालने से रोक रहे थे। लेकिन आज सुबह से कोई नहीं आया। जिस कारण बेरोकटोक फिर से लोग आकर नदी में पूजा सामग्री डाल रहे हैं।