मुरादाबाद

पुलवामा का बदला: इस शहर में लोगों ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाया जश्न, बोले मोदी जी अब ये कार्यवाई रुकनी नहीं चाहिए

लोगों ने सेना की सी कार्यवाई का जश्न आतिशबाजी और मिठाई बांटकर किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2019, 11:34 AM IST
moradabad
पुलवामा का बदला: इस शहर में लोगों ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाया जश्न, बोले मोदी जी अब ये कार्यवाई रुकनी नहीं चाहिए

मुरादाबाद: पुलवामा अटैक के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल का था, हर कोई इस अटैक के बाद बदले की कार्यवाई की मांग केंद्र सरकार से कर रहा था। इस बीच मंगलवार सुबह सुबह बड़ी खबर आई जब भारतीय वायु सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी ठिकानों पर एक हजार किलो बम गिराए। इस खबर के आने के साथ ही देश में लोगों में सुकून और जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है। शहर में नवीन नगर में लोगों ने सेना की सी कार्यवाई का जश्न आतिशबाजी और मिठाई बांटकर किया। साथ ही सरकार से ये मांग की कि आतंक के खिलाफ ये कार्यवाही रुकनी नहीं चाहिए। पूरा देश सरकार और सेना के साथ खड़ा है।

बड़ी खबर: पीओके में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद देश के युवाओं से पीएम से की अब यह मांग- देखें वीडियो
ऐसे मनाया जश्न
सुबह आंख खुलने के साथ जैसे ही ये खबर आम हुई कि भारतीय वायु सेना ने आतंकी ठिकानों को नेस्तेनाबूत कर दिया है। तो लोगों में ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुरादाबाद में नवीन नगर में स्थानीय पार्षद अजय दिवाकर के समर्थन में दर्जनों लोग बाहर आ गए और मिठाई बांटकर व् आतिशबाजी छोड़कर इस खुशिब का इजहार कर लिया। अजय दिवाकर ने कहा कि हम भारतीय सेना को बधाई देते हैं,जिसने हम सब का सीना चौड़ा कर दिया है। अभी ये कार्यवाई रुकनी नहीं चाहिए। पाकिस्तान ने आतंकवाद फैलाकर हमें बहुत नुक्सान दिया है। अब उसे सही जबाब देना चाहिए। ताकि आगे फिर कभी कोई इस तरह की हिमाकत न करें।

लगाये नारे
इस दौरान लोगों हिन्दुस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये।

Updated on:
26 Feb 2019, 11:34 AM IST
Published on: