
मुरादाबाद: हर भारतीय नागरिक का बैंक खाता हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना शुरू की थी। जिसमें शुरुआत में लोगों ने भी उत्साह के साथ खाते खुलवाये। लेकिन अब तीन साल से अधिक होने जा रही इस योजना को लोगों का साथ नहीं मिल पा रहा। अकेले मुरादाबाद में 93 हजार से ज्यादा जनधन खातों में बीते 21 महीने से कोई लेनदेन नहीं हुआ है। जिसके बाद बैंक अधिकारीयों के होश उड़े हुए हैं। अब उनके सामने खाता धारकों को सिवात न्यूनतम बैलेंस रखने के लिए नोटिस जारी करने का ही विकल्प रह गया है।
इतने खाते खुले थे
जनपद में जनधन योजना के तहत 4.76 लाख खाते खोले गए। बताया जा रहा था कि शायद जो प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-15 लाख देने का वादा किया था। वो इन खातों में आएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जिसके बाद लोगों ने अब खाता खोलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। बैंक अधिकारीयों के मुताबिक बीते 21 महीने से अधिक समय से 93 हजार से ज्यादा ऐसे खाते हैं,जिनमें कोई लेनदेन नहीं हुआ है। लिहाजा बैंक अधिकारीयों के सामने मुश्किल खड़ी हो गयी है,कि वो इन खातों को कैसे चालू रखे। जिसके लिए अब सभी खाता धारकों को नोटिस जारी किया जायेगा।
दिया जायेगा अब नोटिस
अग्रणी बैंक प्रबन्धक महेश प्रसाद के मुताबिक सबसे ज्यादा खाते इस योजना में प्रथम बैंक के हैं। 93 हजार खाता धारक ऐसे है,जिन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया है। इन्हें चालू रखने के लिए नोटिस दिया जाएगा। ताकि लेनदेन होने से ये सक्रिय रह सकें।
ये भी तरीका अपनाया जा रहा
यही नहीं खाता चालू रखने के लिए बैंक अधिकारी अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जिसमें 330 रूपये में दो लाख और जीवन सुरक्षा बीमा योजना इसमें 12 रूपये में दो लाख का बीमा लाभ है। का सहारा ले रहे हैं ताकि किसी भी तरह खाते चालू रह सकें।
फिर से मिला टास्क
इसके साथ ही बैंक अधिकारीयों के सामने फिर से जनधन खाते खुलवाने का फरमान मिल गया है। इसमें लोगों को खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खासकर 18 साल के युवा जिनका अभी खाता नहीं है उनका भी खाता खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।