मुरादाबाद

रामलीला मेले में रात को सजती है ऐसी महफिल, देखें वीडियो

रात को 12 बजे के बाद यहां कराया जाता है पूरी रात फिल्मी डांस, देखें वीडियो
2 min read
ramlila
ramlila

मुरादाबाद. जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव सतींखेडा में पिछले कई दिनों से आयोजित रामलीला में नियम कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है और वो भी पुलिस की नाक के नीचे। स्थानीय स्तर पर आयोजित रामलीला के मंच आजकल भीड़ जमा नहीं होती, लेकिन रात्रि 12 से 1 बजते ही लोगो की यहां भीड़ जमा हो जाती है। दरअसल पुरी रात तक चलने वाली रामलीला में आयोजकों द्वारा रात को 12 बजे के बाद फिल्मी डांस कराया जाता है। जिसे देखने के लिए आसपास के गावं से भी लोग रामलीला मेला में पहुंच रहे हैं। देर रात शुरू होने वाला फिल्मी डांस का स्पेशल शो सुबह तक जारी रहता है।

पुलिस और प्रशासन की अनुमति शर्तों के आधार पर दी गयी थी। इसके बावजूद इसके आयोजक नियम कानूनों को ठेंगा दिखा रहे हैं। रामलीला मेला में ऐसा डांस होने की जानकारी आम लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन को भी है। फ़िल्मी गीतों पर देर रात तक झूमती लड़कियों को देख ये कहीं से नहीं लगता कि यह रामलीला का मेला लगा हुआ है।

वहीं मीडया द्वारा अधिकारियों को मामले की सूचना देने के बाद अब पुलिस अधिकारी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि वीडियो की जांच की जाएगी। अगर वाकई नियमों की अनदेखी की गई है तो इस मामले में सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बतादें कि स्थानीय ग्रामीण लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन आयोजकों की कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।

Published on:
27 Sept 2017 06:00 pm
Also Read
View All
यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 7 अगस्त तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव