मुरादाबाद

RUN FOR UNITY: इस शहर में मंत्री से लेकर अधिकारी भी खूब दौड़े

महानगर में सोनकपुर स्टेडियम में लोगों का उत्साह बढाने के लिए खुद राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी भी पहुंचे।

less than 1 minute read
RUN FOR UNITY: इस शहर में मंत्री से लेकर अधिकारी भी खूब दौड़े

मुरादाबाद: सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आज सभी सरकारी व् गैर सरकारी संस्थानों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए। वहीँ भाजपा द्वारा आज सभी विधानसभा क्षेत्रों में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर में सोनकपुर स्टेडियम में लोगों का उत्साह बढाने के लिए खुद राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने ने भी स्थानीय लोगों के साथ दौड़ लगाई व् लोगों से सरदार पटेल के जीवन से प्रेणना लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

यहां हुआ कार्यक्रम

सोनकपुर स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गयी। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों ने भी बढचढ कर भाग लिया। दौड़ का शुभारम्भ राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल के जीवन से सीखें व् देश को आगे बढ़ाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दें।

VIDEO: run for unity में देखें एक साथ दौड़े सासंद और विधायक

प्रदूषण पर जताई चिंता

इस दौरान उन्होंने बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर भी चिंता जाहिर की और कहा कि सरकार लगातार प्रदूषण को लेकर काम कर रही है। इसमें लोगों को भी साथ होना चाहिए। उन्होंने किसानों ने धान की पराली न जलाने की भी अपील की।

पुलिस वाले भी दौड़े

इसके अलावा पुलिस लाइन में भी रन फॉर यूनिटी के तहत मिनी मैराथन आयोजित की गयी। जिसमें एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया।

ये भी पढ़ें

भाजपा के प्रवक्ता ने अयोध्या में राममंदिर के तारीख के बारे में दिया ऐसा बयान कि…

Published on:
31 Oct 2018 01:08 pm
Also Read
View All