मुरादाबाद

Pulwama attack: शहीदों की श्रधांजलि सभा में ठहाके लगाकर हंसते नजर आये भाजपा मेयर, वीडियो वायरल

इसका वीडियो तेजी से शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Pulwama attack: शहीदों की श्रधांजलि सभा में ठहाके लगाकर हंसते नजर आये भाजपा मेयर, वीडियो वायरल

मुरादाबाद: गुरूवार के जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। इसको लेकर पूरे देश में शोक और क्रोध की लहर है। वहीँ भाजपा नेताओं की संवेदनशीलता इस दुःख की घड़ी में भी बड़ी शर्मनाक तरीके की देखने को मिली। जी हां शहर के प्रथम नागरिक और भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल ने जवानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी बेहद घटिया हरकत कर शर्मिंदा कर दिया। वे ठहाके लगाते हुए हंसते हुए दिख रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा मेयर की चारों ओर से निंदा हो रही है। वहीँ इस पर अब भाजपा नेताओं को भी जवाब देते नहीं बन रहा है।

योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली का बिल जमा करने वालों को मिलेगी अब यह नई छूट

यहां था कार्यक्रम
यहां बता दें कि शुक्रवार को शहर भर में शहीद जवानों को श्रधांजलि देने के लिए कई संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। वहीँ ताड़ीखाना बाजार में भी एक कार्य्रकम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल के साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता के साथ ही स्थानीय पार्षद सरदार डिम्पल सिंह अश्क भी मौजूद थे। लेकिन इस शोक की घड़ी में मेयर को यहां भी मजाक सूझ रहा था। जबकि मीडिया के कैमरे लगे हुए थे। यही नहीं खुद शर्मनाक हरकत में मेयर औरों को भी शामिल कर रहे हैं। उसके बाद कुछ लोगों के कहने पर अपना चेहरा गंभीर बनाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगाने की नौटंकी बाजी करते वीडियो में दिख रहे हैं।

Pulwama Attack: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बताया, कब होगा हमला

भाजपा की हो गयी फजीहत
इस वीडियो से न सिर्फ मेयर बल्कि शहर में भाजपा की भी ख़ासा फजीहत हो रही है। इस पर न मेयर आयर न ही कोई भाजपा नेता बोलने को तैयार है। उधर कुछ संगठनों ने आज मेयर की इस शर्मनाक करतूत को लेकर प्रदर्शन की बात कही है। उनके मुताबिक ये शहीदों के साथ देशवासियों के शोक का अपमान है।

Published on:
16 Feb 2019 10:44 am
Also Read
View All