मुरादाबाद

900 साल बाद बन रहा महासंयोग, शनि और मंगल बदल देंगे इन तीन राशियों की किस्मत

कई राशियों पर ग्रहों ने अपना स्थान बदल लिया है जबकि कई बदलने वाले हैं।

3 min read
900 साल बाद बन रहा महासंयोग, शनि और मंगल बदल देंगे इन तीन राशियों की किस्मत

मुरादाबाद: ज्योतिष के मुताबिक हमारे जीवन में ग्रहों का बहुत प्रभाव रहता है। अगर ग्रह अनुकूल हैं तो जीवन के सभी कष्ट मालूम ही नहीं होंगे और अगर विपरीत हैं तो जीवन बहुत ही कष्टकारी हो जाता है। नया साल शुरू हो चुका है कई राशियों पर ग्रहों ने अपना स्थान बदल लिया है जबकि कई बदलने वाले हैं। ज्योतिष के मुताबिक अगर ग्रह शनि की जिस राशि पर कृपा बन गयी तो उससे बड़ा राजा कोई नहीं। शनि रातों रात उसे रंक से राजा बना देता है। जी हां इस बार 900 सालों बाद ऐसा महायोग बन रहा है कि शनि कुछ राशियों की किस्मत पलटने जा रहा है।

मेष: इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बेहद ही अच्छा रहने वाला है। जो बीते लम्बे अरसे से परेशान हैं उनकी सभी समस्याएं चमत्कारिक रूप से गायब हो जाएंगी। यही नहीं घर से सभी प्रकार की नकारात्मक चीजें चली जाएंगी। इसके साथ ही आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। इस पूरे साल आप पर कोई संकट नहीं आने वाला।

वृष: वृष राशि वालों को इस सप्ताह सावधानी बरतनी पड़ेगी। वरना नुकसान हो सकता है। क्यूंकि शनिदेव की कृपा इस राशि पर नहीं बन रही। लेकिन पहले सप्ताह के बाद स्थिति बदल रही है,क्यूंकि ग्रहों के राशि परिवर्तन होंगे। इसलिए धैर्य से काम लें।

मिथुन: शनि और मंगल की चाल से थोड़ी परेशानी होगी, यही नहीं इस राशि के जातक यात्रा आदि से बचें क्यूंकि दुर्घटना का योग है। शनि आपके लिए अशुभ बना हुआ है। इसलिए शनि की पूजा करें।

कर्क: कर्क राशि के जातकों पर शनिदेव की बड़ी कृपा होने जा रही है। इनके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। नौकरी के पूरे संयोग हैं,यही नहीं व्यापार में भी अभूतपूर्व लाभ के योग हैं। इनके ऊपर शनि की विशेष कृपा है,इसलिए इस साल राजा की तरह जिएंगे।

सिंह: ये सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है ,इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें,लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या: इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहने वाला है। शनि की कृपा से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन राशि में मंगल के योग से कुछ समय अनुकूल नहीं है,इसलिए नए काम में सावधानी बरतें।

तुला: तुला राशि के लिए शनि और मंगल का संयोग शुभ नहीं है। इसलिए इन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है। लिहाजा शनि की कृपा के लिए शनि की पूजा करने के साथ ही शनिवार को पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहने वाला है, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। लेकिन धन हानि की भी सम्भावना है,लिहाजा सावधानी बरतें। मंगलवार और शनिवार को शनि की उपासना करें लाभ मिलेगा।

धनु: इस राशि के लिए ये हफ्ता बेहद उम्दा है, वे बिना झिझक कोई भी काम कर सकते हैं। इनकी किस्मत बहुत अच्छी है इसलिए कोई भी अवसर मिले उसे हाथ से न जाने दें। यात्रा का भी योग है इसलिए वहां से भी लाभ मिलेगा।

मकर: इस राशि के जातकों को काफी संघर्ष करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी,लेकिन शिक्षा के क्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नकारात्मक सोच से निकलर पूरे उत्साह और मन से काम करें,वरना नुकसान हो सकता है।

कुम्भ: इस राशि के लिए भी शनि कुछ ख़ास नहीं दे रहा है। अपने नौकरी या कार्यक्षेत्र में इन्हें थोडा लाभ मिला सकता है। लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। शनि की पूजा से भी लाभ मिलेगा।

मीन: इस राशि के जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखना पड़ेगा, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। मिला जुला असर देखने को मिलेगा। शनि की पूजा के साथ हाथ में तांबे की अंगूठी पहनें।

Published on:
03 Jan 2019 07:41 am
Also Read
View All