
मुरादाबाद: सिने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonkashi Sinha) पर शहर के कटघर थाना क्षेत्र निवासी इवेंट मैनजेर ने बीते साल धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। जिसको लेकर खुद सोनाक्षी सिन्हा को बयान देने मुरादाबाद आना पड़ा था। वहीँ अब इस मामले में कटघर पुलिस ने कोर्ट में इस केस को मुंबई ट्रान्सफर करने की मांग की की है। क्यूंकि कॉन्ट्रैक्ट वहीँ साइन हुआ था, इसलिए घटना स्थल वही माना जाएगा।
'दारोगा साहब! पापा नहीं करा रहे बॉयफ्रेंड से शादी, मेरी मदद करो’
ये है मामला
यहां बता दें कि कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड नाम से इवेंट कंपनी चलाते हैं। दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम के लिए उन्होंने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर के माध्यम से अनुबंध किया था। कार्यक्रम से ठीक पहले सोनाक्षी सिन्हा ने उसमें परफॉर्म करने से इनकार कर दिया। जबकि इस कार्यक्रम के लिए सोनाक्षी को 36 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका था। इस पर प्रमोद शर्मा ने फरवरी 2019 में कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच आरोपियों के खिलाफ अपराधिक साजिश रचने, विश्वासघात करने, धोखाधड़ी और मिलीभगत कर 36 लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था।
Moradabad: किन्नर की गला काटकर हत्या, दो दिन से घर में ही बंद था शव
पहले भी हुई थी हीलाहवाली
इस मामले में पहले पुलिस ने एफआईआर लिखने में आनाकानी की थी, जिसमें वादी ने कोर्ट के माध्यम से पहले एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन शिकायत कर्ता प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। उसके बाद पुलिस की एक टीम मुंबई भी गयी थी सोनाक्षी का बयान लेने। जिसके बाद उन्हें मुरादाबाद भी बयान के लिए बुलाया गया था।