मुरादाबाद

खैरात वाले बयान पर सियासी संग्राम तेज, एसटी हसन ने इमरान मसूद को दी भाषा की नसीहत

SP Congress Alliance:समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की खबरों के बीच सपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस पर सियासी घमासान तेज हो गई है। कांग्रेस ने पांच सीटों पर सपा के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद गहरी नाराजगी जताई है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 11:51 PM IST
ST Hasan
सपा नेता एसटी हसन (Photo-IANS)

SP Congress Seat Sharingकांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग की बातचीत पर की गई टिप्पणी पर सपा नेता एसटी हसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि क्या इमरान मसूद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें अपनी भाषा और शब्दों का चयन सावधानी करना चाहिए। सपा और कांग्रेस का गठबंधन मजबूत है, हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।

मसूद ने कहा था- खैरात का इंतजार करने वाले भिखारी नहीं

इससे पहले, जब सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश की और अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी, तो इमरान मसूद ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अखिलेश यादव की खैरात का इंतजार करने वाले भिखारियों की पार्टी नहीं है।"

'ये हमारे मौजूदा विधायक हैं, किसी को बुरा मानने की जरूरत नहीं'

सीट बंटवारे को लेकर सपा नेता एसटी हसन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "ये हमारे मौजूदा विधायक हैं, और उन्हें ही टिकट दिया गया है। किसी को भी बुरा मानने की जरूरत नहीं है। मेरा मानना ​​है कि सब कुछ वरिष्ठ नेताओं की आपसी सहमति से हो रहा है।"

'राहुल-अखिलेश का फैसला सबको मंजूर'

इमरान मसूद के बयान पर एसटी हसन ने कहा, "उनके बर्ताव से लगता है कि वे कांग्रेस को मजबूत करने के बजाय कमजोर कर रहे हैं। जहां तक मुझे पता है, गठबंधन पहले ही तय हो चुका है। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव जो भी फैसला लेंगे, वह सभी को मंजूर होगा। इमरान मसूद एक सम्मानित राजनीतिक परिवार से आते हैं, इसलिए उन्हें अपनी भाषा और शब्दों के चयन को लेकर सावधान रहना चाहिए।"

'जीती हुई सीट पर दूसरे की दावेदारी का मतलब नहीं'

एसटी हसन ने सवाल किया कि क्या इमरान मसूद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं? राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मामले में क्या कहते हैं? कोई भी सीट जिस पर हम जीते हुए हैं, उस पर किसी दूसरे उम्मीदवार की दावेदारी का कोई मतलब नहीं है। इसमें परेशान होने जैसी कौन सी बात है। हमारा यानी कांग्रेस-सपा मकसद भाजपा को हराने का है। हमें अपने मकसद को तय करना है। आपस में एक-दूसरे पर बयानबाजी से खटास पैदा करना ठीक नहीं है।

उन्होंने गठबंधन टूटने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन मजबूत है, इसके टूटने का कोई मतलब नहीं है।

Updated on:
25 Nov 2026, 11:51 PM IST
Published on: