मुरादाबाद

सपा नेता आजम खान ने कहा, ‘कल से ले लूंगा राजनीति से सन्यास’

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने राजनीति से सन्यास लेने की बात कहकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 1:52 PM IST
azam khan
सपा नेता आजम खान ने कहा, ‘कल से ले लूंगा राजनीति से सन्यास’

रामपुर। अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने राजनीति से सन्यास लेने की बात कहकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अब आप भी सोच रहे होंगे की भला उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

तो बता दें कि आजम खां ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री या उनकी सरकार का कोई भी व्यक्ति विशेष यह साबित कर दे कि जिन उपकरणों से प्रधानमंत्री योग कर रहें हैं, वह देश के किसी भी एक गांव में हो तो आज से तो नहीं, कल से राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

दरअसल, शनिवार को सपा नेता आजम खां अपने ग्रह जनपद की ईदगाह में हजारों नगर वासियों के साथ ईद की नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान मीडिया देख वह रुके और योग को लेकर देश के प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि इन दिनों प्रधानमंत्री जिन चीजों से योग करके टीवी पर अपने आपको दिखा रहें हैं। अगर वैसा देश के किसी एक गांव मे होता है तो मैं आज से तो नहीं, लेकिन कल से जरूर राजनीति से सन्यास ले लूंगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने योग करके लोगों के साथ मजाक किया है। देश मे आज भी 60 प्रतिशत लोग टूटी चप्पलें पहने हुए हैं, 50 प्रतिशत महिलाओं के पास एक साड़ी के अलावा दूसरी साड़ी नहीं है। देश में रोजाना 25 करोड़ बच्चे भूखे सो रहे हैं।

यह तो अम्बानी ,सचिन तेंदुलकर, फिल्मस्टार ही कर सकतें हैं। जिनके पास अपार पैसा है। कोठियों और महलों में रहने वालों के लिए कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन देश के लोगों के लिए बड़ी दिक्कत है ।

Published on: