मुरादाबाद

BIG BREAKING : लोकसभा चुनाव पहले अखिलेश यादव को सबसे बड़ा झटका, ये पूर्व विधायक बसपा में शामिल

बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व सपा विधायक रुचि वीरा ने बसपा पार्टी का दामन थाम लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 4:47 PM IST
moradabad
BIG BREAKING : लोकसभा चुनाव पहले अखिलेश यादव को सबसे बड़ा झटका, ये पूर्व विधायक बसपा में शामिल

बिजनौर: 2019 में लोकसभा चुनाव को लेकर जहा सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिये तरह तरह के वायदा और रैली कर रही है। वही हाल फिलाल में बसपा सपा और रालोद गठबंधन की सुगबुहाट को लेकर नेता भी राजनीतिक दल बदल कर लोकसभा चुनाव लड़ने की फिराक में लग गए है। इसी कड़ी में बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व सपा विधायक रुचि वीरा ने बसपा पार्टी का दामन थाम लिया है।

बिजनौर सदर सीट से रही पूर्व विधायक रुचि वीरा ने सपा की सवारी छोड़कर अब बसपा का दामन थाम लिया है। बसपा का दामन थामने पर रुचि वीरा ने आज आरजेपी इंटर कॉलेज में इसकी घोषणा करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया ।इ स आयोजन को लेकर आज इस कार्यक्रम में बसपा मुरादाबाद मंडल प्रभारी ग्रीस चंद्र इस कार्यक्रम में पहुंचे ।ग्रीश चन्द्र ने घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा रुचि वीरा को लोक सभा प्रभारी घोषित किया गया है।रुचि वीरा ने बसपा सुप्रीमो मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पार्टी द्वारा लोक सभा प्रभारी बनाये जाने पर मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करती हूं और आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी ने जो मुझे सम्मान दिया है उसका ध्यान रखते हुए पार्टी को मजबूत और चुनाव में जीत दिलाने के लिये अपना पूरा प्रयास करूंगी।

Published on: