मुरादाबाद

सपाइयों ने पुलिस मौजूदगी में फूंक डाली योगी की इस महिला मंत्री की फ्लेक्सी.लखनऊ तक मचा हडकंप

राज्य मंत्री गुलाबो देवी की फ्लेक्सी को न सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं ने उतार दिया,बल्कि उसे आग के हवाले भी कर दिया।
2 min read
moradabad
सपाइयों ने पुलिस मौजूदगी में फूंक डाली योगी की इस महिला मंत्री की फ्लेक्सी.लखनऊ तक मचा हडकंप

संभल: सपा की सूबे में सत्ता भले ही न हो लेकिन उसके कार्यकर्ता अपनी अनदेखी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। जिसमें वे कोई भी कदम उठाने से नहीं चूक रहे। जी हां ऐसा ही कुछ मामला जनपद की चंदौसी तहसील में बदायूं रोड पर देखने को मिला। यहां रोड पर लगे स्वागत द्वार पर राज्य मंत्री गुलाबो देवी की फ्लेक्सी को न सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं ने उतार दिया,बल्कि उसे आग के हवाले भी कर दिया। ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। जिसके बाद स्थानीय भाजपा नेता काफी नाराज हैं।

सपा ने लगाया आरोप

सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि यहां पर तत्कालीन सपा विधायक लक्ष्मी गौतम की फ्लेक्सी लगी थी। जिसे भाजपाइयों ने पहले पोत दिया। उसके बाद उसे पूरी तरह हटाकर राज्य मंत्री गुलाबो देवी की फ्लेक्सी लगवा दी गयी। फिरोज खान के मुताबिक उन्होंने पहले इसकी शिकायत भी जिला प्रशासन से की थी। लेकिन राज्य मंत्री का मामला देख प्रशासन ने इसमें कोई संज्ञान नहीं लिया था। जिस पर खुद सपा कार्यकर्ता हटाने पहुंच गए। सपा नेता बदायूं रोड पहुंच गए। यहां पहले पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम की फ्लेक्सी लगी थी। लेकिन पहले उस पर कालिख पोती गयी बाद में हटाकर राज्य मंत्री गुलाबो देवी की फ्लेक्सी लगा दी गयी थी।

अधिकारीयों पर आरोप

सपा नेताओं ने बताया कि ये स्वागत द्वार विधायक निधि से बनवाये गये थे,इसलिए उनकी फोटो नहीं हटने चाहिए थी। लेकिन अधिकारी सत्ता के दबाब में काम कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री गुलाबो देवी के पोस्टर को उतारकर आग के हवाले कर दिया।

भाजपाई नाराज

इस घटना के बाद स्थानीय भाजपा नेता ख़ासा आक्रोशित हैं, उनके मुताबिक राज्य मंत्री की फ्लेक्सी इस तरह उतारकर जलानी नहीं चाहिए थी। इसमें कार्यवाही को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ बड़े नेताओं से सम्पर्क किया जायेगा। भाजपा कार्यकर्ता इसमें पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Updated on:
14 Oct 2018 12:56 pm
Published on:
14 Oct 2018 12:56 pm