मुरादाबाद

सपा छोड़ने पर एसटी हसन बोले- अखिलेश और मुलायम ने हमेशा दिया मेरा साथ, किसी भी…

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और नेता एसटी हसन ने कहा, "अखिलेश यादव और नेता जी मुलायम सिंह यादव ने हमेशा मेरा साथ दिया था, मैं किसी भी हाल में नहीं सपा नहीं छोडूंगा।"
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2024, 9:36 PM IST
ST Hasan says Akhilesh yadav and Mulayam singh yadav always supported me I will not leave samajwadi party

ST Hasan: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और नेता एसटी हसन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के समय कई दलों ने मुझसे संपर्क कर पार्टी छोड़ने का दबाव बनाया था, लेकिन सपा से हमारा पुराना रिश्ता है। सपा हमारी मातृ पार्टी है और हम पहले भी इसका हिस्सा था और आगे भी इसका हिस्सा ही रहूंगा। हमें भले ही पार्टी से कुछ मिले या ना मिले।

उन्होंने कहा, "लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो बातें कही थी, वो सही है। और वह जो बोलते हैं, उसे पूरा करते भी हैं।”

नेताजी के कारण ही मैं राजनीति में आया: एसटी हसन

पूर्व सांसद सैयद तुफैल हसन ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि मेरे नेता अखिलेश यादव और दिवंगत मुलायम सिंह यादव से हमेशा प्यार मिला है। उन्होंने मेरा साथ दिया और नेताजी के कारण ही मैं राजनीति में आया। उनके मुझ पर बहुत एहसान है।”

2024 लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में नहीं किया था प्रचार

2019 लोकसभा चुनावमें मुरादाबाद से सपा नेता एसटी हसन सांसद चुने गए थे। 2024 के चुनाव में सपा ने पहले उन्हें टिकट दिया था, लेकिन बाद में रुचि वीरा के नाम का ऐलान कर दिया। उस दौरान एसटी हसन ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव-प्रचार नहीं किया था।

Updated on:
11 Aug 2024, 9:36 PM IST
Published on: