मुख्य बातें भाजपा संगठन व कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पैठ हमेशा संगठन के साथ खड़े रहे राज्य मंत्री के रूप में कार्यकाल में गुणवत्ता पूर्ण काम कराये
मुरादाबाद: योगी सरकार अपने मंत्री मंडल का विस्तार करने जा रही है। जिसमें मंगलवार को कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी कैबिनेट में कुछ नए चेहरे शामिल होंगे साथ ही कुछ का कद बढ़ेगा। इनमें राज्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नाम सबसे ऊपर है। संघ और संगठन के बीच लोकप्रिय भूपेन्द्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है। साथ ही बिजनौर के अशोक कटारिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
पार्टी के वफादार नेता
भूपेन्द्र चौधरी मंडल के साथ ही वेस्ट यूपी में बड़े जाट नेताओं में शामिल हैं। और पार्टी के साथ उस समय से खड़े हैं जब कई लोग छोड़ कर जा चुके थे। विधान सभा चुनावों से पहले पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनवाया और उसके बाद जब 2017 में योगी सरकार बनी तो उन्हें राज्य मंत्री मंडल में शामिल किया गया। उनके मंत्रिमंडल कार्यकाल में पंचायत राज और पीडब्लूडी विभाग में काफी काम हुआ। वहीँ लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। जो सबसे ख़ास बता रही कि आज भी भूपेन्द्र चौधरी अपने कार्यकर्ताओं से जी नहीं चुराते। सबका हालचाल लेते रहते हैं। जबकि संगठन ने कई मंत्रियों की गुटबाजी की शिकायत की थी। इसमें चेतन चौहान भी शामिल थे। जिस कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
पश्चिम क्षेत्र के रहे अध्यक्ष
भूपेन्द्र चौधरी पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही भाजपा जातीय संतुलन भी बना रही है, जिससे वेस्ट यूपी में जाट मतदाताओं में सकारात्मक सन्देश जाए। फ़िलहाल भूपेन्द्र चौधरी के समर्थक मंगलवार शाम को ही लखनऊ पहुंच गए थे। जिससे उनका नाम तय माना जा रहा है।