मुरादाबाद

REPUBLIC DAY SPECIAL: यहां के छात्रों ने पुराने अख़बारों से लिख दी स्वच्छता की नयी इबारत

छात्रों के दल ने वेस्ट मटेरियल से गांधी जी का चित्र बनाया और इस गणतंत्र दिवस पर स्वच्छता की अपील।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 6:25 PM IST
moradabad news

मुरादाबाद: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को स्वच्छता का सन्देश देने के लिए शहर के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने अनूठा प्रयोग किया। यहां के शिक्षक डॉ नवनीत गोस्वामी के नेतृत्व में छात्रों के दल ने वेस्ट मटेरियल से गांधी जी का चित्र बनाया और इस गणतंत्र दिवस पर स्वच्छता की अपील। छात्रों के इस काम से हर कोई हैरान रह गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वेदी ने कहा की ऐसे पावन अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा किया गया ये कार्य बहुत ही उत्साह जनक है। इससे लोगों के मन में जो गांधी जी जैसा समाज और देश चाहते थे,उसके प्रति मन में समर्पण आएगा।

दरअसल ये आइडिया स्कूल के शिक्षक डॉ नवनीत गोस्वामी और उनके छात्रों को आया। क्यों न पुराने अख़बारों का इस तरह इस्तेमाल किया जाए। जिसके बाद उनके इस काम में छात्र सार्थक,पवन लाल,मोहम्मद अमान,साजन,बैभव समेत कई छात्रों ने काम शुरू किया और ठीक गणतंत्र दिवस से पहले अपने स्कूल के प्रांगण में उसे जब सबके सामने प्रस्तुत किया तो सब हतप्रभ रहे गए। प्रधानाचार्य नक्षत्र पाल सिंह ने भी सभी को बधाई दी।

छात्र मोहम्मद अमान ने बताया की हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देते थे। लिहाजा उनके इस काम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसलिए हम लोगों ने गांधी जी के चित्र के साथ स्वच्छता का सन्देश दिया। ताकि लोग इससे सीख लेकर अपने आस पास साफ़ सफाई रखें। वहीँ डॉ नवनीत गोस्वामी ने बताया इससे छात्रों में रचनात्मकता हो बढ़ेगी ही साथ ही समाज में अच्छा सन्देश भी जायेगा।

यहां बता दें कि मुरादाबाद का स्मार्ट सिटी में चयन होने के बाद शहरवासियों पर भी साफ़ सफाई को लेकर जिम्मेदारी बढ़ गयी है। इसलिए नगर निगम प्रशासन ने भी सभी से अपील भी की थी। फिर गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रिय पर्व पर स्कूल के छात्रों द्वारा ये प्रयोग निश्चित ही सराहनीय है।

Published on: