
अमरोहा: जनपद के हसनपुर कोतवाली में देर रात उस समय हडकंप मच गया। जब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गयी। जिसमें बेख़ौफ़ बदमाशों ने दरोगा के सीने में गोली मार दी। जिससे साथ में मौजूद पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। बाद में पब्लिक के आने पर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश के गोली लगने से घायल है। दरोगा को नाजुक हालत में मुरादाबाद के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद तमाम पुलिस अधिकारीयों ने डेरा डाल दिया है।
मिली थी सूचना
कोतवाली इलाके में कोतवाली नगर के पीछे स्थित मोहल्ले में नौगांवा सादात कोतवाली इलाके के रहने वाले कुख्यात बदमाश के आने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी मिलते कोतवाली हसनपुर में तैनात दरोगा पवन पाठक उसे गिरफ्तार करने के लिए निकल पड़े, पर आरोपी बदमाश ने पुलिस को देखते ही भागना शुरू कर दिया और पुलिस से बचने के लिए उसने सब इंस्पेक्टर पवन कुमार पाठक के ऊपर एक गोली चला दी,जो सीधे सीने में लगी और वे गिर पड़े। गंभीर हालत में है सेंटर रेफर किया गया।
कई टीमें लगीं
सब इंस्पेक्टर पवन कुमार पाठक को गोली मार कर भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पीछे जनपद के कई थानों की फोर्स के साथ साथ जनपद के पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा भी लग गए और बदमाश को कोतवाली हसनपुर क्षेत्र में ही घेराबंदी करने का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाश पीछा कर रही पुलिस टीम पर भी फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद दोनों और कोई फायरिंग में आरोपी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही घायल हुआ है।
बदमाश की भी हालत नाजुक
पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर आरोपी बदमाश की हालत नाजुक बनी हुई है।
की जाएगी पूछताछ
वहीँ एसपी अमरोहा विपिन ताडा ने बताया कि बदमाशों की घेराबंदी की जा रही है। अभी घायल बदमाश के होश में आने का इन्तजार किया जा रहा है।
पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल
वहीँ दरोगा को सीने में गोली मारने के बाद पुलिस मुठभेड़ की मुस्तैदी पर सवाल उठाये जा रहे हैं। क्यूंकि आज खुद सीएम योगी गढ़ गंगा घाट में कई योजनाओं का शुभारम्भ करने पहुंच रहे हैं।