मुरादाबाद

अगले हफ्ते से पड़ेगी की कड़ाके की ठंड,छूट जाएगी कंपकंपी,ये है वजह

मंगलवार को बने बादलों ने एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज करवा दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 11:08 AM IST
moradabad
अगले हफ्ते से पड़ेगी की कड़ाके की ठंड,छूट जाएगी कंपकंपी,ये है वजह

मुरादाबाद: नवम्बर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट धीरे धीरे दर्ज की जा रही थी। लेकिन मंगलवार को बने बादलों ने एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज करवा दी है। सोमवार को भी सुबह घना कोहरा और धुंध छाने के बाद बादल रहे थे,लेकिन हवा चलने से बादल साफ़ हो गए। वहीँ मौसम विभाग के मुताबिक़ वेस्ट यूपी और एन सी आर में बारिश होगी,जिसके आसार आज छाए बादल दे रहे हैं। इस कारण अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी। मौसम जानकारों के मुताबिक अगर बारिश हुई तो रात का तापमान दस डिग्री से नीचे जा सकता है,लिहाजा लोगों को कड़ाके की ठडं का नवम्बर में एहसास हो जाएगा।

अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज वेस्ट यूपी और एनसीआर में बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों दीपावली के बाद एकाएक प्रदूषण बी बढ़ गया था। वहीँ सोमवार से मुरादाबाद में भी तापमान में गिरावट बादलों की वजह से दर्ज की जा रही है। वैसे दिवाली से पहले एक या दो डिग्री ही पारा गिर रहा था,लेकिन अब बारिश और बूंदाबांदी से मौसम में ठंड और बढ़ेगी। लिहाजा लोगों को ठंड का एहसास भी खूब होगा।

मानसून है वजह

यहां बता दें कि इस बार मानसून काफी देर तक सक्रिय रहा था,जिस कारण अनुमान लगाया गया था कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वाही आसार अब नजर भी आ रहे हैं। अभी सुबह शाम हलकी ठंड पड़ रही है लेकिन बारिश के बाद कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को तैयार रहना पड़ेगा।

Published on: