मुरादाबाद

Janta Curfew: मुरादाबाद में तीन मरीजों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, जनता कर्फ्यू का लोगों ने पांच बजते ही किया अभिवादन

Highlights -जनता कर्फ्यू का लोगों ने किया पूर्णतया समर्थन -शाम पांच बजते ही घरों से बाहर आकर बजाई थाली और ताली -तीन आशंकित मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव -जनपद में अभी तक कोरोना वायरस एक मरीज ही पॉजिटिव मिला है
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 7:23 PM IST
thali.jpg

मुरादाबाद: कोरोना वायरस से जंग के लिए आज जनता कर्फ्यू के आह्वान का देश के साथ-साथ पूरे जनपद में असर देखने को मिला है। जिसमें सुबह सात बजे से रात दस बजे तक लोग घरों में ही रहे, सभी तरह के बाजार पूरी तरह बंद रहे। यही नहीं गली मोहल्लों से लेकर हाइवे तक पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। वहीँ शाम पांच बजते ही लोगों ने ताली और थाली बजाकर काम पर लगे कर्मियों का धन्यवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही जनपद में आज एक और अच्छी खबर ये आई कि तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

विशेष परिस्थिति में ही निकल सकते हैं घर से बाहर, जानिए क्या हाेता है 'लॉक डाउन'
लोगों ने ताली बजाकर किया अभिवादन
शाम पांच बजते ही शहर से लेकर गांव में तक लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले और तालियां-थाली और घंटियों और शंख बजाकर पुलिस-डॉक्टर-मीडिया कर्मियों का धन्यवाद दिया। ये नजारा प्राइवेट अपार्टमेंट्स से लेकर मोहल्ले की तंग गलियों में भी देखने को मिला। सभी ने न सिर्फ जनता कर्फ्यू में प्रशासन का साथ दिया। बल्कि घरों में रहकर उसे सफल भी बनाया।

Janta Curfew: लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी, घर से न निकलने की दी सलाह

रिपोर्ट आयी निगेटिव
इसके साथ ही सबसे बड़ी राहत की खबर ये आई कि तीन लोगों की रिपोर्ट अलीगढ मेडिकल कॉलेज से निगेटिव आई। लेकिन अभी अगले दो सप्ताह तक इनको आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। उसके साथ ही मंडल से अभी कोई पॉजिटिव केस मिलने की सूचना नहीं है। वहीँ जबकि मुरादाबाद को भी संवेदनशील मानकर 25 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच मेडिकल स्टोर्स के साथ राशन-दूध-सब्जी की दुकानें खुलेंगी।

Published on: