मुरादाबाद

Moradabad News : नवागत डीआईजी से मिले व्यापारी, ज्ञापन सौंपकर बताई समस्याएं

Moradabad News : व्यापारियों ने बाजार में ई-रिक्शाओ से लगने वाले जाम से डीआईजीओ कराया अगवत  
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 6:52 PM IST
Moradabad News : नवागत डीआईजी से मिले व्यापारी, ज्ञापन सौंपकर बताई समस्याएं
नवगत डीआईजी मुनीराज का पीतल की मूर्ति दे कर स्वागत करतें हुएं व्यापारी

मुरादाबाद। डीआईजी रेंज मुनिराज का कार्यभार संभालने पर संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से स्वागत किया गया जिसमें उन्हें व्यापारियों द्वारा बुके भेंट किए गए इस अवसर पर डीआईजी मुनिराज के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए व्यापारियों ने डीआईजी से कहा कि बुधबाजार में अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं अवैध रूप से चल रहे ई रिक्शा के कारण जगह जगह बाजारों में जाम की समस्या बनी रहती हैं । व्यापारियों ने बताया पूर्व में महीने में एक बार व्यापारियों के साथ अधिकारियों की बैठक हुआ करती थी जो पिछले कुछ सालों से अब नही हो रही हैं । इसके अलावा डीआईजी को जिलेभर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर भी डीआईजी आफ़िस में मौजूद रहे । डीआईजी मुनिराज ने व्यापारियों को यकीन दिलाया है । जैसा भयमुक्त माहौल रेंज के लोग चाहते हैं। रेंज में सभी को इसका एहसास करा दिया जाएगा । ज्ञापन देने वाले व्यापारियों में अरविंद अग्रवाल जॉनी प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल, विशाल अग्रवाल प्रदेश संयोजक, रिजवान कामिल, आशुतोष गुप्ता प्रदेश महामंत्री, सुप्रीत खन्ना महामंत्री आदेश गुप्ता उपाध्यक्ष, गौरव अग्रवाल मंडल महामंत्री, शादाब खान, दीपक कटिहार उपाध्यक्ष, टोनी शक्ल उपाध्यक्ष, अनुज गुप्ता कानूनी सलाहकार, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Published on: