मुरादाबाद

दो दोस्तों की इस तरह हो गयी मौत, कि परिवार वालों को भी नहीं हो रहा यकीं

Highlights जीरो पॉइंट पर दलपतपुर की घटना दोनों की दोस्ती बचपन से थी अब परिजन भी इस वारदात के बाद हैरान
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 3:00 PM IST
accident_2.jpg

मुरादाबाद: जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र रामपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। युवकों की मौत से उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों थे गहरे दोस्त

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव खरकपुर निवासी बाबू अली पुत्र बब्बू अली और गांव का ही रहने वाला नजर हुसैन पुत्र अली सेन, दोनों दोस्त थे और महानगर के दो दिल्ली रोड स्थित पीतल फर्म में पॉलिश कारीगर थे।

इस तरह हुई मौत

दोनों दोस्त बाबू अली और नजर हुसैन शनिवार की रात पीतल फर्म से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे कि मुंडापांडे थाना क्षेत्र जीरो पॉइंट दलपतपुर के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबू अली और नजर हुसैन को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाबू अली को देखते ही मृत घोषित कर दिया और उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वही नजर हुसैन की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन नजर हुसैन को उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे कि रास्ते में नजर हुसैन ने दम तोड़ दिया। दोनों दोस्तों की मौत से उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही बताया जा रहा है कि पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया है।

Published on: