मुरादाबाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने योगी के मंत्री को दी यह नसीहत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

2 min read

मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की समीक्षा के लिए मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा दोनों उपचुनाव जीतेगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के शराबबंदी और 20 मई की रैली को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि राजभर सार्वजनिक रूप से सरकार और नेताओं पर बयानों से बचें। उन्हें अपनी बात मंत्रिमंडल में रखनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि शराबबंदी एक नीतिगत फैसला है। अलग-अलग राज्यों के हिसाब से वहां फैसला शराबबंदी का हुआ है। भाजपा ने कभी शराब को प्रोत्साहित नहीं किया।

ये भी पढ़ें

कैराना-नूरपुर उपचुनावः इस रामबाण के सहारे भाजपा महागठबंधन को मात देने बना रही रणनीति

दलित सांसदों के सवाल पर यह बोले

प्रदेश में दलित सांसदों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। कहीं कोई विवाद नहीं है। सरकार को 13 महीने हो गए हैं। बेहतर काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने जिन्ना विवाद पर कहा कि जिन्ना कभी स्वीकार नहीं थे। वह देश का विभाजन करने वाले थे, इसलिये उनकी तस्वीर की देश में क्या जरूरत है।

सपा नेता के आरोप पर दिया यह जवाब

सपा नेता और नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी ने आरोप लगाया था कि भाजपा लाशों की राजनीति करती है। इसके जवाब में महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि रामगोविंद चौधरी वह नेता विपक्ष हैं, जो खुद की पार्टी के लिए आत्मघाती हैं।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के लिए पहुंचे हैं प्रदेश अध्यक्ष

महेंद्र नाथ पांडेय बुधवार को नूरपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री विजय बहादुर पाठक के साथ कार्यकर्ताओं को जीत का पाठ पढ़ाया। साथ ही अनुशासन में रहने की नसीहत दी। इसके अलावा उन्होंने जनपद में भाजपा में चल रही गुटबाजी पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी एक है और सबका काम बंटा हुआ है इसलिए कहीं कोई विवाद नहीं है।

ये भी पढ़ें

सपा विधायक ने RSS को लेकर दिया था यह बयान, अब…
Published on:
09 May 2018 12:01 pm
Also Read
View All