मुरादाबाद

यूपी पुलिस ने इन्हें बनाया स्पेशल ऑफिसर, चारों तरफ हो रही चर्चा

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 95 बौद्धिक अशक्तों के माता पिता को विशेष पुलिस अधिकारी ही नहीं बनाया, बल्कि साथ उनको दीपावली के मौके पर मिठाईयां बांटी।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 2:15 PM IST
police
यूपी पुलिस ने इन्हें बनाया विशेष अधिकारी, चारों तरफ हो रही चर्चा

रामपुर। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर ने कस्बा टाण्डा के 95 बौद्धिक अशक्तों के माता पिता को विशेष पुलिस अधिकारी ही नही बनाया बल्कि साथ उनको दीपावली के मौके पर मिठाईयां बांटी। इस दौरान डीएम और एसपी ने सभी बैद्धिक अशक्तों के परिवार के सदस्यों को निर्देश दिया कि वह अपने घर के बाहर नेमप्लेट लगाएं।

सभी को नेम प्लेट पुलिस द्वारा वितरित की गईं। कई परिवारों ने पुलिस की तख्ती अपने घरों के गेट पर लगा दी हैं, जिसको लेकर परिवार के साथ साथ इलाके के लोग जिले के इन अफसरानों के सराहनीय कार्य को लेकर उनके अच्छे और लंबे जीवन की कामना कर रहें हैं।

पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना ने बताया कि पुलिस का लाल-नीला रंग उनके बौद्धिक अशक्त बच्चों के लिए एक टीके का काम करेगा। लाल नीले रंग की नेमप्लेट उनके घरों पर देख उनके बच्चों पर बुरी दृष्टि रखने वाले भयभीत होंगे। इससे उनके बच्चों पर होने वाले विभिन्न प्रकार के शोषण भी नहीं हो पाएंगे। साथ ही विशेष पुलिस अधिकारी बनने से वे सशक्त महसूस करेंगे।

डीएम महेन्द्र बहादुर ने कहा कि हमें अपने ज़िले के पुलिस अधिकारियों पर गर्व है कि पुलिस अधिकारी अपने ज़िले के उन परिवारों का बेहद ख्याल रख रहे हैं। साथ ही उनके खानपान, इलाज़ और उनके बेहतर जीवन जीने के लिए मददगार बन रहे हैं।

वहीं सीओ टांडा राहुल कुंवर ने कहा कि मैं जब से इस ज़िले में आया हूं तब से लगातर ऐसे परिवारों को ढूढ़ रहा हूं। समय समय पर पुलिस लाइन, थाना दिवस या कोई अन्य दिवस में जब जब इन परिवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए जितने प्रयास होते हैं करता हूं।

Updated on:
8 Nov 2018, 2:15 PM IST
Published on: