मुरादाबाद

सिपाही की हत्या करने वाले इस इनामी बदमाश को पुलिस ने दिवाली की रात एेसे किया काबू

इतने रुपये का इनामी है बदमाश
less than 1 minute read
news
सिपाही की हत्या करने वाले इस इनामी बदमाश को पुलिस ने दिवाली की रात एेसे किया काबू

रामपुर।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में खुद को घिरता देख यूपी पुलिस के सिपाही की हत्या कर फरार हुए इनामी बदमाश को रामपुर पुलिस ने दिवाली की रात दबोच लिया। इतना ही नहीं बदमाश ने पुलिस ने फायरिंग करने का प्रयास किया।लेकिन गोली फंसने की वजह से पुलिस ने आरोपी बदमाश को दबोच लिया।पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बदमाश ने 27 सितंबर 2019 बरेली ज़िले के थाना सीबीगंज में तैनात सिपाही संजीव कुमार की हत्या कर फरार हुआ था।उसी दौरान उसके खिलाफ सीबीगंज थाने में नामजद एफआईआर दर्ज हुई थी।तभी से बरेली पुलिस उसे तलाश कर रही थी।काफी प्रयास के बाद जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।तब बरेली एसएसपी ने 25 हज़ार का इनाम रख दिया।

पुलिस ने इस सूचना पर आरोपी इनामी बदमाश को घेरा

पुलिस के अनुसार आरोपी बदमाश शेहजाद रामपुर के थाना गंज इलाके में रहता है।बीती रात ज़िले में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था की इसी दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई।गिरफ्तार शेहजाद ने बताया कि मैने बरेली पुलिस समझकर फायर किया था।लेकिन बाद में पता चला कि यह तो अपने ज़िले की पुलिस है।एडिशनल एसपी अरुण कुमार ने बताया कि कोतवाली सिविल लाइन पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक बदमाश कहीं बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।तभी पुलिस टीम ने बदमाश शेहजाद को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की।इस पर बदमाश शेहजाद ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।तभी बदमाश फायर मिस हो गया।तभी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
08 Nov 2018 12:52 pm
Published on:
08 Nov 2018 12:52 pm
Also Read
View All
शिक्षा का मंदिर न हो बर्बाद, जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन का भावुक बयान, सरकार से समाधान निकाले की मांग

मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा पूरा स्वरूप, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रामगंगा में प्रेमी के बाद अब प्रेमिका का भी मिला शव, मुरादाबाद में एक साथ लगाई थी मौत की छलांग, परिवारों में मचा कोहराम

रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना