पढ़िए, अखिलेश समर्थकों ने मुलायम की तस्वीर के नीचे ये क्या लिख डाला

अखिलेश के समर्थकों ने पहले कुर्सी कब्जाई और बदल डाली मुलायम की...
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2017, 4:10 PM IST
Mulayam
Mulayam
मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी में चल रही पिता पुत्र की लड़ाई जिलों में भी रंग दिखा रही है. तीन दिन पूर्व अखिलेश गुट के हाजी इकराम कुरैशी ने जिला अध्क्ष्य बनते ही अपने तेवर जता दिए थे. वहीं जिला अध्क्ष्य की कुर्सी पर शिवपाल गुट के अथर अली अंसारी भी अपना हक जता रहे थे, लेकिन रविवार को हाजी इकराम कुरैशी ने जिला कार्यालय पर अपना पूरी तरह कब्ज़ा कर लिया और अपने सैकड़ें समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे गए.

Image may contain: 6 people, people smiling, people standing

यही नहीं यहां लगे पुराने पोस्टर और फोटो पूरी तरह बदल दिए गए. उन्होंने मुलायम सिंह की तस्वीर के नीचे राष्ट्रीय अध्क्ष्य की जगह संरक्षक की प्लेट लगा दी. यही नहीं मौजूदा विधायक भी अपना समर्थन जताने के लिए पहुंचे. जबकि अथर अली अंसारी का गुट इस दौरान नदारद रहा.

Image may contain: 13 people

हुआ जोरदार स्वगत

पिछले सप्ताह ही हाजी इकराम कुरैशी ने जिला कार्यालय पहुंचकर अथर अली अंसारी को जिला अध्क्ष्य मानने से इंकार कर दिया था. वहीं इसके अगले दिन प्रदेश अध्क्ष्य द्वारा हाजी इकराम को दोबारा अध्क्ष्य पद की कमान मिलते ही वे फ़ार्म में आ गए और शाम को ही उन्होंने कई पदाधिकारियों को हटा दिया. अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए ही रविवार हाजी इकराम कुरैशी द्वारा जिला कार्यालय पर पार्टी मीटिंग बुलाई गयी.

जिसमें उनका समर्थकों ने चांदी के मुकुट और नोटों की मालाओं से स्वागत किया. वहीं इकराम कुरैशी ने अब अखिलेश को ही अपना नेता बताया और उनके नामित उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान किया. उनके समर्थन में जिले के सभी विधायक भी पहुंच गए थे. बहरहाल शिवपाल गुट इस पूरे कार्यक्रम में पूरी तरह नदारद दिखा.
Published on: