
मुरादाबाद: ईद के दिन शहर के साथ साथ पूरे देश में एक वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी थी। इस वीडियो में मॉडर्न लड़की माल के बाहर अनजान लड़कों से हंस हंस कर गले मिलकर ईद की बधाई दे रही थी। ये वीडियो बहुत ही तेजी से तमाम सोशल साइट्स प्लेटफार्म पर वायरल होने लगा। लोग ये जानने की कोशिश करने लगे आखिर ये लड़की कौन है और इस तरह गले मिलकर लोगों को ईद की बधाई क्यों दे रही है। वेव माल के कर्मचारियों और अधिकारीयों से भी पूछा गया तो वे भी नहीं कुछ अता पता बता पाए। सिर्फ इतना ही पता चला की तीन लड़कियां स्कूटी से आयीं थी और आकर माल के बाहर लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दे रही हैं। भीड़ बढ़ने के कारण माल के कर्मचारियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। लेकिन आखिर ये लड़की कौन थी ये जानने की उत्सुकता सभी में थी।
ये था वीडियो का मकसद
लगातार न्यूज़ प्लेटफार्म पर जब ये खबर प्रसारित हुई तो वायरल वीडियो में दिखने वाली लड़की खुद मीडिया के सामने आई और बताया कि उसका नाम अलीशा मलिक है। वो दिल्ली में पढाई कर रही अहि और मुरादाबाद की ही रहने वाली है। और मुंबई में फिल्मों में जाना उसका सपना है। वो अपना यूट्यूब चैनल चलाती है। ये वीडियो उसने इसी उद्देश्य से बनाया था कि उसे ज्यादा से ज्यादा हिट्स मिलें। इसके लिए उसने अपनी बहन और एक सहेली का सहारा लिया। ईद वाले दिन उन्होंने 100 लोगों से गले मिलने का टास्क लिया और उसे पूरा भी किया। सबसे आखिरी शख्स को अलीशा ने गिफ्ट भी दिया। अब उसने अपना एक पूरा वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उसने शुरू से आखिर तक वीडियो बनाने की वजह बताई है। ये वीडियो शूट उसने शहर के विशाल मेगामार्ट,वेव माल और पीवीआर माल में किया।
फिल्मों में काम करना चाहती है
उसका मकसद उसे अपने चैनल पर और अधिक लोकप्रियता हासिल करना था। इसीलिए ही उसने ईद के दिन कुछ अलग करने का प्लान बनाया। अलीशा के मुताबिक वो भविष्य में फिल्मों में काम करना चाहती हैं। कुछ काम उसे मुंबई में मिला भी है। लेकिन अभी फ़िलहाल वो दिल्ली में ही पढाई कर रही है।
अब मीडिया से बनाई दूरी
चूंकि वायरल वीडियो में एक लड़की की गिनती साफ़ सुनाई दे रही थी तो ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि कुछ ऐसा ही होगा। और वो सच आज अलीशा ने जाहिर कर ही दिया। फ़िलहाल उसने अभी मीडिया से दूरी बना रखी है। किसी को भी अपने घर का अतापता नहीं दिया है। सिर्फ फोन पर ही बात की है।