मुरादाबाद

Weather Update: आज से रोज बढ़ेगी ठंड, रातें होंगी ज्यादा सर्द

Weather Update: दिसंबर माह शुरू होते ही सर्दी बढ़ने लगी। जिससे लोगों को भी ठंड का एहसास होने लगा। दिसंबर में तापमान के उतार चढ़ाव के कारण सुबह शाम कोहरे की धुंध छा रही है।
less than 1 minute read
cold_night.jpg

weather update दिसंबर में अब रात को कंपकपाने वाली ठंड शुरू हो गई है, अब हर रोज ठंड सताएगी। मौसम विज्ञानियों की माने तो रात का तापमान 19 दिसंबर तक छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावनाएं है। ठंड से सावधान रहने की जरूरत है। मौसम में गलन बढ़ने से ठिठुरन बढ़ेगी। राहत की बात यह है कि अभी दिन में मौसम साफ रहेगा। सुबह धुंध के कारण सूरज एक घंटा तक देर से निकल सकता है, लेकिन इसके बाद पूरा दिन साफ रहने की संभावनाएं मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं। वहीं, ठंड बढ़ने से सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या भी कम हो गई है।

ठंड का बढ़ रहा अहसास

दिसंबर माह शुरू होते ही सर्दी बढ़ने लगी। जिससे लोगों को भी ठंड का एहसास होने लगा। दिसंबर में तापमान के उतार चढ़ाव के कारण सुबह शाम कोहरे की धुंध छा रही है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम में शीतलहर के साथ ठंड बढ़ रही है। दोपहर के समय में जहां गुनगुनी धूप सुहा रही है, वहीं शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने लगते है।

गर्म कपड़ों का गर्म हुआ बाजार

ठंड के बढ़ने से गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म होने लगा है। शहर के साथ देहात क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के बाजार सजने लगे है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने जर्सी, स्वेटर, जैकेट आदि की खरीदारी की। वहीं रजाई-गद्दे और कंबल के साथ हीटर ब्लोआर की खूब खरीदारी हो रही है।

Published on:
15 Dec 2021 05:28 pm
Also Read
View All
रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

Moradabad News: प्रमोद कृष्णम का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की राजनीति विभाजन और ‘नमाजवाद’ पर केंद्रित

भूपेंद्र सिंह चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- हिंदू धर्म और सनातन परंपरा को बदनाम करना ही सपा-कांग्रेस का एजेंडा

शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू; मुरादाबाद में बांटे गए हेल्थ कार्ड